{"_id":"5d1caccf8ebc3e3cd728fb99","slug":"pankhuri-awasthy-will-play-ayushmann-khurrana-love-interest-in-shubh-mangal-zyada-saavdhan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में इस एक्ट्रेस के साथ नजर आएंगे आयुष्मान, दूसरे हीरो का नाम भी हुआ फाइनल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में इस एक्ट्रेस के साथ नजर आएंगे आयुष्मान, दूसरे हीरो का नाम भी हुआ फाइनल
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 03 Jul 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
पंखुड़ी अवस्थी और आयुष्मान खुराना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म जीरो के बाद निर्माता निर्देशक आनंद राय की अगली फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान के लिए हीरोइन का नाम फाइनल हो गया है। धारावाहिक रजिया सुल्तान में टाइटल रोल और सीरियल सूर्यपुत्र कर्ण में द्रौपदी का किरदार करने वाली अभिनेत्री पंखुड़ी अवस्थी इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के अपोजिट नजर आएंगी।
2 of 3
पंखुड़ी अवस्थी
- फोटो : pankhuri313 / Instagram
अभिनेता गौतम रोडे की पत्नी पंखुड़ी इसके पहले अनर्थ और अक्सर 2 जैसी फिल्मों में काम कर चुकी है। फिल्म रमैया वस्तावैया में भी वह एक खास किरदार में नजर आई थीं। फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान की शूटिंग सितंबर में शुरू होगी और इसका निर्देशन करेंगे हितेश कैवल्य जिन्होंने शुभ मंगल सावधान लिखी थी।
3 of 3
shubh mangal saavdhan
शुभ मंगल सावधान पुरुषों में शीघ्र पतन और लिंग स्तंभन की कमजोरी पर आधारित थी वहीं शुभ मंगल ज्यादा सावधान समलैंगिक पुरुषों की कहानी पर आधारित है। फिल्म में अभी एक हीरो और लिया जाना है। जानकारी के मुताबिक इस हीरो का नाम भी फाइनल हो चुका है और जल्द ही इसका ऐलान भी कर दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।