फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paras Kalnawat: एक्स गर्लफ्रेंड उर्फी जावेद के प्यार में दीवाने थे पारस कलनावत, बोले- आज भी मैं उनसे...

Sat, 08 Oct 2022 05:42 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 08 Oct 2022 05:42 PM IST
विज्ञापन
Paras Kalnawat talks about relationship with Urfi Javed, said he still message ex-girlfriend to take advice
पारस कलनावत - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के पॉपुलर शो 'अनुपमा' में समर का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाले पारस कलनावत आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। इन दिनों पारस 'झलक दिखला जा 10' में नजर आ रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने अपने शो को भी छोड़ दिया था। वहीं, वह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड और इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियां बटोरते रहते हैं। हाल ही में 'झलक दिखला जा' की लॉन्च पार्टी में दोनों मिले थे। कहा गया था कि यहां दोनों के बीच लड़ाई हुई थी। ऐसे में अब पारस ने उर्फी के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की।

Paras Kalnawat talks about relationship with Urfi Javed, said he still message ex-girlfriend to take advice
पारस कलनावत, उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

उर्फी जावेद अक्सर ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं और वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड पारस को पॉजेसिव भी बता चुकी हैं। अब पारस कलनावत ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'झलक की लॉन्च पार्टी में हम दोनों की लड़ाई नहीं हुई थी। वो मेरे पास आई और हमने अच्छे से बात की। लोगों को लगा कि हम चिल्ला रहे हैं क्योंकि पार्टी में म्यूजिक बहुत तेज था और हमें बात करते हुए सच में चिल्लाना पड़ रहा था। उर्फी ने मेरे डांस की स्टोरी भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगाई थी।'

GodFather: चिरंजीवी ने 'गॉडफादर' के लिए सलमान को कहा शुक्रिया, बोले- आपकी भूमिका फिल्म की ताकत है

Paras Kalnawat talks about relationship with Urfi Javed, said he still message ex-girlfriend to take advice
उर्फी जावेद, पारस कलनावत - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे पारस ने कहा, टमैं उर्फी को लेकर कोई गलत भावना अपने मन में नहीं रखता। पांच साल पहले मैंने छह महीने के लिए उसे डेट किया था। उस समय मैं सिर्फ 19 साल का था और यह मेरा पहला रिलेशनशिप था। ये काफी कम समय के लिए था लेकिन मैं उसके पीछे दीवाना था। अब हम दोनों आगे बढ़ चुके हैं। मुझे पॉजेसिव कहलाने से कोई फर्क नहीं पड़ता, जब तक मेरे लिए मायने रखने वाले लोग मुझे जानते हैं।

Ali Fazal-Richa Chadha: अली फजल ने साझा कीं ऋचा के साथ रिसेप्शन की अनदेखी तस्वीरें, एक-दूसरे में खोया दिखा कपल

विज्ञापन
विज्ञापन
Paras Kalnawat talks about relationship with Urfi Javed, said he still message ex-girlfriend to take advice
उर्फी जावेद, पारस कलनावत - फोटो : सोशल मीडिया

पारस ने कहा कि मुझे नहीं पता कि उर्फी की जिंदगी में क्या चल रहा था जब उसने मेरे बारे में ऐसा कहा। इसके अलावा मैं अतीत के बारे में चिंता नहीं करता। मैं आज में जीना पसंद करता हूं। आज हम एक दूसरे का सम्मान करते हैं। जब मुझे कोई परेशानी होती है, तो मैं उसे मैसेज कर देता हूं। मैं उर्फी से सुझाव लेता हूं। हम दोनों अपने जीवन में एक अच्छी जगह पर हैं। बता दें कि पारस और उर्फी ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में एक दूसरे को डेट किया था। दोनों 2017 में 'मेरी दुर्गा' के सेट पर मिले थे। 

Asha Parekh: बॉलीवुड के बदलते ट्रेंड पर आशा पारेख का बयान, बोलीं- हिंदी सिनेमा अब भारतीय संस्कृति नहीं दर्शाता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed