फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परेश रावल के बर्थडे और सलमान से टक्कर लेंगी प्रियंका चोपड़ा की भाभी समेत मनोरंजन की बड़ी खबरें

Thu, 30 May 2019 07:21 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Thu, 30 May 2019 07:21 AM IST
विज्ञापन
paresh rawal birthday and salman khan and sophie tuner movie clash top entertainment news
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा में एक्टिंग के सरताज कहे जाने वाले परेश रावल आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 30 मई 1950 को मुंबई में हुआ था। वर्ष 1985 में फिल्म अर्जुन से उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। वहीं, साल 1986 में आई संजय दत्त की फिल्म नाम से उन्हें बड़ी उपलब्धि हासिल हुई। परेश फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी सक्रिय हैं। वह फिलहाल भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। उनके फिल्मी करियर में एक से एक हिट फिल्म शामिल है। जिसमें फिल्म 'हेरा फेरी' की सीरीज सबसे लोकप्रिय है।




पढ़ें: पीएम मोदी ने इस अभिनेता से सीखे संवाद के असली सूत्र, ये 10 किरदार हैं अदाकारी की सबसे बड़ी गवाही

paresh rawal birthday and salman khan and sophie tuner movie clash top entertainment news
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

सदी के महानायक कहलाने वाले अमिताभ बच्चन के पास कहने को इतना कुछ होता है कि उनकी यादें भी कभी-कभी श्रोताओं को भी विस्मित कर देती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान जहां वह शिव सेना के संस्थापक बाल ठाकरे के साथ अपनी तस्वीरें देख भावुक हो गए। अमिताभ बच्चन ठाकरे परिवार की बहू स्मिता ठाकरे के ट्रस्ट के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। वहां अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए बच्चन ने बताया, ‘ठाकरे परिवार के साथ मेरा पारिवारिक संबंध रहा है। बाला साहब के परिवार के साथ हम सब भी एक परिवार की तरह ही रहे हैं।

पढ़ें: ठाकरे की मदद से अस्पताल पहुंचे थे बिग बी, इस वजह से बने थे पारिवारिक रिश्ते

paresh rawal birthday and salman khan and sophie tuner movie clash top entertainment news
Katrina Deepika - फोटो : file photo

कटरीना कैफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भारत की प्रमोशन में पूरी लगन से जुटी हुईं हैं। फिल्म के रिलीज होने का काउंट डाउन भी शुरू हो चुका है। इधर, सलमान खान भी फिल्म को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। प्रमोशन के दौरान कटरीना के सामने एक सवाल आया जिसे सुनने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि दीपिका पादुकोण को मिली फिल्म 'छपाक' जैसी मजबूत फिल्म उन्हें भी ऑफर हो।  उन्होंने कहा, 'जिस तरह दीपिका पादुकोण फिल्म छपाक में काम कर रही हैं, अगर ऐसा कोई किरदार मुझे ऑफर होता है तो मैं उसे करने में  कभी पीछे नहीं रहूंगी, लेकिन हमे जो ऑफर होता है उसे चुनना हमारे लिए भी जरूरी हो जाता है, अब मैं मजबूत किरदार चुन रही हूं और साथ ही जो मेरे लिए जो सही हो।'

पढ़ें: इस मामले में दीपिका पादुकोण से पिछड़ गईं कटरीना कैफ, अब हो रहा है मलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
paresh rawal birthday and salman khan and sophie tuner movie clash top entertainment news
बॉलीवुड - फोटो : instagram

बॉलीवुड के 'दबंग खान' शर्टलेस एक्टर के नाम से भी मशहूर हैं। उनकी ज्यादातर फिल्मों में एक ना एक सीन जरूर ऐसा होता है जिसमें वह शर्ट या टी-शर्ट उतार अपनी कसी हुई बॉडी से फैन्स का दिल जीत लेते हैं। ये तो रही रील लाइफ की बात लेकिन सलमान खान तब एक कदम आगे निकल गए थे जब वह अपने किसी रिश्तेदार की शादी में बिना शर्ट ही शादी में पहुंच गए थे।  बता दें कि सलमान की पारिवारिक मित्र और बॉलीवुड अदाकारा बीना काक ने सोशल मीडिया पर सलमान की इस शादी से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह शर्टलेस भी दिख रहे हैं साथ ही इस बात का पता चला है कि अभिनेता अपनी जिंदगी बिंदास तरीके से जीते आ रहे हैं।  दरअसल, कई साल पहले वो अपने एक रिश्तेदार की शादी में डेनिम पर बनियान पहनकर ही चले गए थे। 

पढ़ें: रिश्तेदार की शादी में कटरीना कैफ संग बिना शर्ट पहुंच गए थे सलमान खान, देखें तस्वीरें    

विज्ञापन
paresh rawal birthday and salman khan and sophie tuner movie clash top entertainment news
Vicky kaushal, Katrina kaif - फोटो : social media

पिछले कुछ समय से खूबसूरत अभिनेत्री कटरीना कैफ और सुपरहिट फिल्म 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक' से रातोंरात स्टार बने अभिनेता विक्की कौशल को लेकर बातें बनती ही जा रही हैं। ये सारा मामला तब से शुरू हुआ जब से कटरीना ने करण जौहर के चैट शो पर विक्की के बारे में प्यारी-प्यारी बातें कह दी थी। इसके बाद से लगातार दोनों के लिंक-अप की खबरें मीडिया में छा गई थीं। इधर, एक इंटरव्यू में अब कटरीना ने विक्की कौशल संग लिंक-अप की अटकलों पर खुलकर बोला है। उन्होंने साफ-साफ कहा कि वह सिंगल हैं और उनका किसी के साथ कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं है। कटरीना कैफ के मुताबिक, ‘मैं सिंगल हूं और मैं इस समय किसी को भी डेट नहीं कर रही हूं।’ 

पढ़ें: विक्की कौशल संग लिंक-अप की अफवाहों पर साफ-साफ बोलीं कटरीना कैफ, 'मैं सिंगल हूं'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed