फिल्म 'दिलवाले' में मामा ठाकुर और 'हेरा फेरी' में बाबू रॉव गणपत रॉव आप्टे का किरदार निभाकर दर्शकों का मनोरंजन करने वाले दिग्गज अभिनेता परेश रावल आज 66 साल के हो गए। उनका जन्म 30 मई, 1955 को मुंबई में हुआ था। परेश ने अपनी वर्सेटाइल एक्टिंग और मजाकिया अंदाज से देशभर में खूब नाम कमाया।
जन्मदिन: परेश रावल के बर्थडे पर सुनील शेट्टी और अशोक पंडित ने शेयर कीं थ्रोबैक तस्वीरें, याद किए पुराने दिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'हेरा फेरी' के श्याम यानी सुनील शेट्टी और भारतीय फिल्म व टेलीविजन निदेशक संघ के अध्यक्ष अशोक पंडित ने ट्वीट कर परेश रावल को उनके जन्मदिन की बधाई दी है। सुनील और परेश कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं, लेकिन 'हेरा फेरी' के लिए उन्हें खासकर याद किया जाता है।
परेश रावल के जन्मदिन पर सुनील शेट्टी ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में दोनों अभिनेता सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। सुनील ने लिखा कि 'आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई परेश जी। अच्छे स्वास्थ्य और अच्छी यादों से भरा साल आपको मुबारक हो।'
वहीं, अशोक पंडित ने भी परेश रावल के जन्मदिन पर ट्वीट किया है। उन्होंने परेश रावल की कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने लिखा कि 'मेरे प्रिय मित्र और महान अभिनेता परेश जी को जन्मदिन की बधाई। मैंने आपके साथ बिताए कॉलेज और थियेटर के दिनों की याद को संभाल कर रखा है। आप हमेशा की तरह यूं ही चमकते रहें। शफी इनामदार के साथ 'तोखर' में आपके अभिनय को कभी नहीं भूल सकता।'
Happy birthday to my dear friend & a great actor @SirPareshRawal bhai.
I will always cherish our journey since college theatre days. You r an inspiration to all of us.May you continue to shine as bright as ever. Can never forget your performance in ‘Tokhar’with Shafi Inamdar. pic.twitter.com/hZI6iEDPzX
परेश रावल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म 'हंगामा 2' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ शिल्पा शेट्टी भी नजर आएंगी। इसके अलावा वो राकेश ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म 'तूफान' में भी नजर आएंगे।