बॉलीवुड के लाजवाब अभिनेता परेश रावल ने फिल्मों में जो भी किरदार निभाया, उसे देखकर दर्शक यही कहे उठे कि उनसे बेहतर इस रोल को कोई कर ही नहीं सकता था। फिर वो चाहे 'हेराफेरी' के बाबू भैया हों या फिर 'तमन्ना' का किन्नर टिक्कू, हर किरदार में परेश रावल ने अपनी अदाकारी से जान डाल दी। अभिनय की पिच पर चौके-छक्के लगाने वाले परेश रावल राजनीति के मैदान में भी अच्छे खिलाड़ी हैं। हाल ही में उन्होंने कांग्रेस के एक ट्वीट पर तीखा तंज कसा।
कांग्रेस का तंज 'एक बंकर के नीचे छिपता है, एक एंकर के पीछे',अब परेश रावल ने दिया करारा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल अमेरिका में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के विरोध में हो रहे हिंसक प्रदर्शनों की आंच व्हाइट हाउस तक पहुंच चुकी है। ऐसी खबरें सामने आईं कि वाशिंगटन डीसी में शुक्रवार को व्हाइट हाउस के बाहर प्रदर्शनकारियों के जमा होने पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कुछ समय के लिए एक भूमिगत बंकर में ले जाया गया था।
इसी मुद्दे को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने एक ट्वीट किया। पार्टी ने इस ट्वीट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मोदी सरकार पर इशारों ही इशारों में तंज कसने की कोशिश की। इस ट्वीट में कांग्रेस ने लिखा, 'एक बंकर के नीचे छिपता है, एक एंकर के पीछे छिपता है।'
कांग्रेस के इस ट्वीट पर परेश रावल ने भी तंज कसने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने इशारों ही इशारों में राहुल गांधी पर निशाना साधा। कांग्रेस के ट्वीट पर जवाब देते हुए परेश रावल ने लिखा, 'आप का तो कंकर है, खुला ही छोड़ दो!'
आप का तो कंकर है , खुला ही छोड़ दो ! https://t.co/bV3DSNCWAV
इससे पहले टिकटॉक को लेकर मचे बबाल पर परेश रावल खुलकर सामने आए थे। दरअसल फैजल सिद्दीकी नाम के एक टिकटॉक स्टार ने एक वीडियो पोस्ट किया था जो कथित तौर पर लड़कियों पर एसिड अटैक को बढ़ावा दे रहा था। जिसके बाद लोगों ने टिकटॉक को बैन करने की मांग की थी। इस पर परेश रावल ने ट्वीट कर कहा था कि टिकटॉक बैन होना चाहिए।
आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं ये कलाकार, लोगों से मांगी 300, 400 रुपये तक की मदद, कहा- 'जीना चाहता हूं'