फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राज कपूर से लेकर रणबीर कपूर तक, ये हैं बॉलीवुड के पांच दिल फेंक 'आशिक'

Tue, 02 Jun 2020 10:30 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 02 Jun 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Raj Kapoor To Ranbir Kapoor and Salman Khan Top Lover Boy of Bollywood
देव आनंद, राज कपूर, रणबीर कपूर - फोटो : Social Media

फिल्मों में तो हमने कई अभिनेताओं को सच्चा प्यार करते, प्यार में डूबते, सुधरते और जान देते हुए तक देखा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अभिनेताओं को ऐसा प्यार केवल फिल्मों में ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी होता है। कई अभिनेता ऐसे भी होते हैं जिन्हें एक बार नहीं बल्कि बार- बार प्यार हो जाता है। इस पैकेज में आपको बताते हैं बॉलीवुड के ऐसे ही पांच 'आशिकों' के बारे में...

Raj Kapoor To Ranbir Kapoor and Salman Khan Top Lover Boy of Bollywood
Raj Kapoor - फोटो : Twitter

राज कपूर
राज कपूर ने 19 साल की उम्र में 16 साल की कृष्णा कपूर के साथ शादी की थी। फिर भी नर्गिस के साथ नौ साल तक उनका प्रेम प्रसंग चला। जब दिल टूटा तो राज कपूर ने शराब पीना शुरू कर दिया। नर्गिस ने सुनील दत्त के साथ साल 1958 में शादी की थी।

Raj Kapoor To Ranbir Kapoor and Salman Khan Top Lover Boy of Bollywood
दिलीप कुमार मधुबाला - फोटो : सोशल मीडिया

दिलीप कुमार
ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार का पहला प्रेम प्रसंग उनकी फिल्म की अभिनेत्री कामिनी कौशल के साथ था। उसके बाद मधुबाला के साथ उनका प्रेम बहुत गहरा रहा। हालांकि 'मुगल-ए-आजम' के दौरान दोनों के प्रेम प्रसंग को विराम लग चुका था। फिर उनका नाम वैजंतीमाला और वहीदा रहमान के साथ जुड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj Kapoor To Ranbir Kapoor and Salman Khan Top Lover Boy of Bollywood
देव आनंद और कल्पना कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया

देव आनंद
देव आनंद प्यार में बार बार गिरफ्तार होने वाले व्यक्ति थे। उनका सच्चा प्यार सुरैया थीं, पर सुरैया की नानी को ये रिश्ता कुबूल नहीं था। कल्पना कार्तिक जो उनकी फिल्मों की हीरोइन थीं, उनके साथ देव साहब का प्रेम प्रसंग हुआ और फिर जीनत अमान के साथ। लेकिन उनकी शादी कल्पना कार्तिक के साथ हुई।

विज्ञापन
Raj Kapoor To Ranbir Kapoor and Salman Khan Top Lover Boy of Bollywood
Salman Khan - फोटो : Social Media

सलमान खान
बॉलीवुड के भाईजान यानी की सलमान खान की किस्मत सच्चे प्यार के मामले में कुछ खास नहीं रही। सलमान का नाम 90 की दशक की अभिनेत्रियों के साथ ही आज की अभिनेत्रियों के साथ भी जुड़ा। लेकिन उनका रिश्ता कामयाब किसी के भी साथ नहीं रहा। संगीता बिजलानी, सोमी अली, ऐश्वर्या राय और कटरीना कैफ सहित कई और अभिनेत्रियों के साथ सलमान खान का नाम जुड़ चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed