फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parineeti Raghav: लंच डेट से कपूरथला हाउस का सफर... सुर्खियों से सगाई तक कैसे पहुंचा परी-राघव का रिश्ता

Sat, 13 May 2023 12:17 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 13 May 2023 12:17 PM IST
विज्ञापन
Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement know about their first meeting love story and dating rumors
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और पॉलिटिशियन राघव चड्ढा बीते कई महीने से ही डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आज दोनों के रिश्ते पर मुहर लग जाएगी। दोनों की सगाई की शुभ घड़ी आ चुकी हैं। राघव-परिणीति की सगाई आज 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में होगी। शाम पांच बजे से कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। दोनों की अफेयर की खबरें बहुत पहले से ही आ रही थीं, लेकिन आधिकारिक तौर पर इस रिश्ते को दोनों में से किसी ने भी स्वीकार नहीं किया, लेकिन अक्सर उन्हें साथ देखा जाता था, जिस कारण उनकी अफेयर की खबरें आग की तरह फैल गईं। आखिरकार अब अफवाह की दुनिया से निकलकर आज दोनों आधिकारिक तौर पर एक-दूसरे के हो जाएंगे। चलिए आपको बताते हैं कि दोनों की प्यार की शुरुआत कैसे हुई और कब-कब वह इस रिश्ते को लेकर चर्चा में रहे।

Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement know about their first meeting love story and dating rumors
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई में लंच डेट
परिणीति और राघव की अफेयर की खबरें सबसे पहले तब आईं, जब मुंबई में दोनों को एक साथ लंच डेट पर स्पॉट किया गया था। दरअसल, परिणीति चोपड़ा को 22 मार्च को आप नेता राघव चड्ढा के साथ स्पॉट किया गया था। दोनों मुंबई के एक पॉश रेस्टोरेंट में अलग-अलग पहुंचे थे। दोनों व्हाइट कलर के ऑउटफिट में ट्विनिंग भी कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पैपराजी को भो पोज दिए। लंच डेट के बाद बाहर जाते समय दोनों को एक बार फिर साथ देखा गया। दोनों साथ में एक ही गाड़ी से रवाना हुए, जिसके बाद उनकी अफेयर की खबरें फैलने लगीं।

Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement know about their first meeting love story and dating rumors
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

डिनर डेट
लंच डेट के बाद वह एक बार फिर सुर्खियों में आए। दरअसल, लंच के बाद एक बार फिर उन्हें साथ में डिनर डेट पर देखा गया। सात मई को दोनों को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डिनर डेट पर जाते हुए स्पॉट किया गया था। रेस्टोरेंट के बाहर पैपराजी ने उनसे जब रिश्ते के बारे में पूछा, तब वह ब्लश करते हुए निकल गए, जिसके बाद उनकी अफेयर की खबरें जंगल में लगी आग की तरह फैल गईं और दोनों की सगाई की खबरें भी सामने आने लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement know about their first meeting love story and dating rumors
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

नेता ने दी बधाई
दोनों के रिश्ते की खबरें तब पक्की होने लगीं, जब आप पार्टी के नेता ने दोनों को बधाई दे डाली। दरअसल, आम आदमी पार्टी से सांसद संजीव अरोड़ा ने परिणीती चोपड़ा और राघव चड्ढा की फोटो शेयर करते हुए दोनों को बधाई दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि मैं परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को दिल से बधाई देता हूं। दोनों का प्यार, खुशी और कंपैनियनशिप से भरा रहे। मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं। 

विज्ञापन
Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement know about their first meeting love story and dating rumors
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा - फोटो : अमर उजाला

एक साथ आईपीएल देखने पहुंचे
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स इलेवन के बीच हुए आईपीएल मैच को देखने परिणीति और राघव पहुंचे थे। दोनों को साथ में देख मोहाली स्टेडियम में 'परिणीति भाभी जिंदाबाद' के नारे लगने लगे लगे थे। इस दौरान दोनों को एक दूसरे के साथ मस्ती करते हुए भी देखा लगा गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed