फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parineeti Raghav Engagement: सगाई में नहीं आएंगे परिणीति के जीजा? जानें कौन-कौन रिश्तेदार नहीं होंगे शामिल

Sat, 13 May 2023 11:43 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sat, 13 May 2023 11:43 AM IST
विज्ञापन
Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement Nick Jonas Will Not Attend The ceremony Know More About Guest List
राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा- निक जोनस - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा बीते काफी वक्त से सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों को लेकर बीते काफी वक्त से शादी और सगाई की अफवाहें उड़ रही थीं। हालांकि दोनों ने इसको लेकर कभी भी अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी थी। वहीं, आज 13 मई को परिणीति और राघव चड्ढा की दिल्ली में एक निजी समारोह में आधिकारिक तौर पर सगाई होने जा रही है। कपल की सगाई में कई सितारे शिरकत करने वाले हैं। वहीं परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा भी लंदन से दिल्ली पहुंच चुकी हैं। हालांकि परिणीति के जीजा निक जोनस को लेकर बताया जा रहा है कि वह इस समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे।

Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement Nick Jonas Will Not Attend The ceremony Know More About Guest List
राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

निक जोनस सगाई में नहीं होंगे शामिल
दरअसल, शुक्रवार के दिन निक और उनके साथी जोनस ब्रदर्स बैंड के सदस्य केविन जोनस और जो जोनस ने अपना नया एल्बम 'द एल्बम' रिलीज किया है। नए रिलीज का जश्न मनाने के अलावा, उन्हें शुक्रवार को कॉन्सर्ट की मेजबानी करते हुए भी देखा गया था। अपने काम और बिजी शेड्यूल के चलते परिणीति के जीजा निक जोनस सगाई समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे। वहीं, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने सभी कामों को छोड़कर बहन परिणीति के इस बड़े दिन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुकी हैं। 

Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement Nick Jonas Will Not Attend The ceremony Know More About Guest List
राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

सीएम केजरीवाल भी होंगे सगाई में शामिल
वहीं, राघव और परिणीति की सगाई को लेकर प्रियंका चोपड़ा की मां मधु ने भी बधाई दी है। उन्होंने कहा था कि वह इससे खुश हैं। परिणीति और राघव की सगाई में फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे और राजनीति जगत के कई लोग शामिल होंगे। इस सगाई में दिल्ली के सीएम केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement Nick Jonas Will Not Attend The ceremony Know More About Guest List
राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर और मनीष मल्होत्रा होंगे शामिल 
इसके साथ ही बॉलीवुड के भी कई सितारे इस सगाई में पहुंचेगे। इस लिस्ट में करण जौहर का नाम भी शामिल हैं। इसके साथ ही फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी सगाई में पहुंच सकते हैं। वहीं, निक जोनस के अलावा कई ऐसे सितारे और परिणीति के दोस्त हैं, जो  इस समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे। सगाई में जो भी सितारे शामिल नहीं होंगे उनकी लिस्ट फिलहाल सामने नहीं आई है। 

Samantha: जब तीन साल बाद कोहली ने जड़ा था शतक, कुछ ऐसा था सामंथा का रिएक्शन, एक्ट्रैस ने खुद किया खुलासा

विज्ञापन
Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement Nick Jonas Will Not Attend The ceremony Know More About Guest List
राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

एक दूजे के होने जा रहे परिणीति और राघव
आपको बता दें कि बीते काफी वक्त से परिणीति और राघव की सगाई की चर्चा हो रही थी। दोनों को कई बार एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया था, जिसने इन अटकलों को लगातार और भी ज्यादा हवा दी। आखिरकार इन अफवाहों के बीच अब परिणीति और राघव एक दूजे के होने जा रहे हैं। 

Sajid Nadiadwala: साजिद नाडियाडवाला ने मुंबई के जुहू में खरीदी करोड़ों की जमीन, जानें प्रॉपरटी की हर डीटेल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed