फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parineeti-Raghav Engagement: परी-राघव की सगाई पर प्रियंका चोपड़ा की मां ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- बहुत खुश हूं

Sat, 13 May 2023 10:59 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 13 May 2023 10:59 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Mother Madhu Chopra Reacts On Parineeti Raghav Chadha Engagement Says I am very happy
राघव चड्ढा-परिणीति-मधु चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

शुभ घड़ी आ गई है। सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आज 13 मई को सगाई करने जा रहे हैं। दोनों परिवार की ओर से सगाई की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कार्यक्रम स्थल पर मेहमान पहुंचने लगे हैं। इस बीच राघव-परी की सगाई से पहले अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा की प्रतिक्रिया आई है। मधु चोपड़ा ने दोनों को शुभकामनाएं दी हैं और कहा है कि कपल के लिए वह बेहद खुश हैं।

Priyanka Chopra Mother Madhu Chopra Reacts On Parineeti Raghav Chadha Engagement Says I am very happy
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

लंबे समय से परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के अफेयर की सुर्खियां बनी हुईं हैं। अब आखिर दोनों की इंगेजमेंट होने वाली है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई से जुड़ी खबरें लगातार सामने आ रही हैं। इस बीच इन दोनों की सगाई को लेकर प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने एक मीडिया बातचीत में प्रतिक्रिया दी। मधु ने कहा है,  'परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई को लेकर मैं काफी खुश और एक्साइटेड हूं, हमारा आशीर्वाद हमेशा इन दोनों के साथ रहेगा।'

Priyanka Chopra Mother Madhu Chopra Reacts On Parineeti Raghav Chadha Engagement Says I am very happy
प्रियंका चोपड़ा-परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परी-राघव की सगाई दिल्ली के कपूरथला हाउस में होने वाली है। दोनों की सगाई की गेस्ट लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा उनके पति निक जोनस और मां मधु चोपड़ा का नाम भी शामिल हैं। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि कल फैमिली फंक्शन में ये सभी एक साथ नजर आने वाले हैं।
Bollywood Actor: कभी पत्नी के पैसों पर गुजारा करने को मजबूर रहे ये सितारे, आज हैं इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Mother Madhu Chopra Reacts On Parineeti Raghav Chadha Engagement Says I am very happy
परिणीति चोपड़ा,प्रियंका चोपड़ा,राघव चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई का खास प्रोग्राम रखा जाएगा। कहा जा रहा है कि सगाई समारोह शाम पांच बजे से शुरू होगा। सबसे पहले सुखमनी साहिब का पाठ किया जाएगा, इसके बाद अरदास और फिर सगाई और उसके बाद डिनर का कार्यक्रम रखा गया है। परी और राघव के इस समारोह में परिवार और क्लोज फ्रेंड्स को मिलाकर 150 लोग शामिल होने वाले हैं। यही नहीं, और भी बहुत कुछ नया होने वाला है। 
Nushrratt Bharuccha: पोस्टर पर अच्छी नहीं लगती हैं नुसरत भरूचा? एक्ट्रेस ने किया चौंका देने वाला खुलासा

विज्ञापन
Priyanka Chopra Mother Madhu Chopra Reacts On Parineeti Raghav Chadha Engagement Says I am very happy
राघव परी का घर - फोटो : सोशल मीडिया

कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा भी अपनी बहन की सगाई में आने वाली हैं। दिल्ली में होने वाले इस समारोह में बॉलीवुड जगत के साथ-साथ कई राजनीतिक हस्तियां भी शरीक होंगी। सगाई से पहले राघव और परी के घर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। 
The Kerala Story: फिल्म के विरोध पर छलका योगिता बिहानी का दर्द, बोलीं- मुझे लेकर डरे हुए हैं मेरे पिता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed