फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shah Rukh Khan: बेहद दोस्ताना है शाहरुख खान और आर्यन का रिश्ता, एक्टर ने साझा की मजेदार बातें

Sat, 13 May 2023 10:47 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sat, 13 May 2023 10:47 AM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Reveals His Relation With Son Aryan Khan Actor said We Have Friendly Bond
शाहरुख खान-आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जवान को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। शाहरुख की पर्सनल लाइफ को लेकर बात की जाए तो सभी जानते हैं कि उनके तीन बच्चें हैं, जिनसे वह समान रूप से प्यार करते हैं। हालांकि वह तीनों से अलग अलग इक्वेशन साझा करते हैं। एक थ्रोबैक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने अपने बड़े बेटे आर्यन खान को लेकर खुलासा किया था। 

Shah Rukh Khan Reveals His Relation With Son Aryan Khan Actor said We Have Friendly Bond
शाहरुख खान-आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

दोस्ताना बॉन्ड हैं आर्यन और शाहरुख के बीच
शाहरुख खान ने इंटरव्यू के दौरान अपने बेटे आर्यन खान संग रिश्ते को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया कि आर्यन संग उनका बेहद दोस्ताना बॉन्ड हैं। एक्टर ने बताया कि उन्होंने खुद को आर्यन में तब देखा, जब वह छोटे थे और कहीं ज्यादा मैच्योर थे। उन्होंने खुलासा किया था कि आर्यन फिल्म निर्माता और लेखक बनने के लिए पढ़ रहे हैं, वहीं, उनकी बेटी एक्ट्रेस बनना चाहती हैं। एक्टर ने साझा किया कि जब कभी कभी आर्यन के साथ होते हैं, तो वह बिना शर्ट के अपने शॉर्ट्स में लेट जाते हैं और वह कुछ गंदे चुटकुले सुनाते हैं। वह फिल्म निर्माण के बारे में थोड़ी बात करते हैं, क्योंकि आर्यन सीख रहे थे। हालांकि शाहरुख ने आर्यन को उस बातचीत से पीछे हटने के बारे में भी बताया कि आर्यन उसे अपने दम पर सीखना चाहते थे। 

Shah Rukh Khan Reveals His Relation With Son Aryan Khan Actor said We Have Friendly Bond
शाहरुख खान-आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख से बड़ा बनना चाहते हैं आर्यन
एक्टर ने बताया कि पिता और बेटे की जोड़ी भी मुसीबत में पड़ने, झगड़े उठाने, दूसरे आदमी को कैसे पीटना है या जब कोई आदमी आपके साथ खिलवाड़ करता है तो जवाब देने के बारे में बात करते है। शाहरुख ने खुलासा किया कि आर्यन ने अपनी सपनों के बारे में बात की और कहा कि वह एक दिन कहां होना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आर्यन उनसे बड़ा बनना चाहते हैं और यह अच्छा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Reveals His Relation With Son Aryan Khan Actor said We Have Friendly Bond
शाहरुख खान-आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

वेब सीरीज लिख रहे हैं आर्यन
आर्यन खान इन दिनों वेब सीरीज लिख रहे हैं, जिसे वह अपने फैमिली प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज के तहत निर्देशित करेंगे। 

Actress: फिल्मों-सीरियल्स में अभिनय का दम दिखाती हैं ये अभिनेत्रियां, पर खाना पकाने के मामले में हैं फिसड्डी

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Reveals His Relation With Son Aryan Khan Actor said We Have Friendly Bond
शाहरुख खान-आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

समीर वानखेडे पर दर्ज हुआ भ्रष्टाचार का मामला
आपको बता दें कि आर्यन खान मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में फंसे थे। आर्यन खान के इस मामले को समीर वानखेड़े ने नेतृत्व किया था। वहीं, अब समीर वानखेडे पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है और उनके घर पर सीबीआई ने छापेमारी की है। 

South Celebs: बॉलीवुड में जादू चलाने में नाकामयाब रहे ये साउथ सुपरस्टार्स, बुरी तरह फ्लॉप हुईं हिंदी फिल्में

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed