बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा 24 सितंबर को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधे। अपनी शादी के लगभग दो महीने बाद, परिणीति ने वडोदरा में पारुल यूनिवर्सिटी के लीडरशिप कॉन्क्लेव में एक सफल शादी का राज साझा किया। अभिनेत्री का सफल शादी का मंत्रा सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, साथ ही लोग इसे बेहद पसंद कर रहे हैं।
Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा ने साझा किया सफल शादी का मंत्र, दिल छू रहा अभिनेत्री का बयान
परिणीति चोपड़ा ने आप नेता राघव चड्ढा संग सफल शादी का मंत्र साझा किया है। अभिनेत्री का बयान काफी सुर्खियां बटोर रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यक्रम में छात्रों से बात करते हुए परिणीति ने कहा, 'मैं आपको एक सफल शादी का राज बताऊंगी। मैं एक अभिनेत्री हूं। वह एक राजनीतिज्ञ हैं। वह बॉलीवुड के बारे में कुछ नहीं जानते और मैं राजनीति के बारे में कुछ नहीं जानती इसलिए हमारी शादी बहुत अच्छी चल रही है।' परिणीति चोपड़ा ने इस दौरान ब्लैक आउटफिट पहना था, जिसमें वह हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लगीं। साथ ही वह जब सफल शादी पर बात कर रही थीं तो उनके चेहरे पर एक बेहद प्यारी मुस्कान थी।
जानकारी हो कि मुंबई में लंच डेट पर फोटो खिंचवाने के बाद परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की डेटिंग की अफवाहें उड़ने लगीं। एक साथ देखे जाने के कुछ महीनों बाद, यह जोड़ा शादी के बंधन में बंध गया। परिणीति ने अपनी स्वप्निल शादी के दिन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों के साथ साझा कीं।
Himanshi-Asim Breakup: धर्म के कारण बिग बॉस 13 कपल 'आसिमांशी' का हुआ ब्रेकअप, हिमांशी खुराना ने किया एलान
A post shared by Indian Express Entertainment (@ieentertainment)
शादी की प्यारी तस्वीरों को अभिनेत्री ने कैप्शन दिया, 'नाश्ते की मेज पर पहली बातचीत से ही, हमारे दिल को पता चल गया था। लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रही थी। आखिरकार मिस्टर और मिसेज बनने का सौभाग्य मिला। एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे... हमारा हमेशा के लिए अब शुरू होता है।'
Rajpal Yadav: 'चुप चुप के' के सेट पर असली में हुई थी राजपाल यादव की पिटाई, अभिनेता का खुलासा सुन सब हैरान
काम के मोर्चे पर, परिणीति चोपड़ा को आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ 'मिशन रानीगंज; में देखा गया था। यह फिल्म उनकी शादी के बाद रिलीज हुई थी। वह अगली बार इम्तियाज अली की 'चमकीला' में दिखाई देंगी, जिसमें दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में हैं।
Animal: 'एनिमल' देख भड़का ये भारतीय क्रिकेटर, लगाई क्लास फिर डिलीट कर दी पोस्ट