सब्सक्राइब करें

सानिया मिर्जा की बायोपिक का हुआ ऐलान, ये एक्ट्रेस निभाएंगी टेनिस सनसनी का किरदार

इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 18 Jan 2018 08:19 AM IST
विज्ञापन
Parineeti Chopra will play Sania Mirza character on her biopic
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक ने बॉक्सऑफिस पर सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। इसके बाद तो मानों खिलाड़ियों की जिंदगी पर बनने वाली फिल्मों की लाइन लग गई। बैडमिंटन सनसनी साइना नेहवाल का किरदार श्रद्धा कपूर निभा रही हैं तो अब सानिया मिर्जा ने भी अपनी बायोपिक के लिए इस एक्ट्रेस को परफेक्ट बताया। अगली स्लाइड में जानिए आखिर कौन हैं ये एक्ट्रेस....
Parineeti Chopra will play Sania Mirza character on her biopic
एक अवार्ड शो के दौरान सानिया मिर्जा ने घोषणा करते हुए कहा कि अगर मुझ पर बायोपिक बनती है तो मैं चाहूंगी कि मेरी खास दोस्त परिणीति चोपड़ा इसे निभाएं। अब सानिया का ये सपना बहुत जल्द सच होने जा रहा है, क्योंकि फिल्ममेकर करण जोहर और रोहित शेट्टी ने इस टेनिस स्टार की जिंदगी पर फिल्म बनाने की इच्छा जताई है। 
Parineeti Chopra will play Sania Mirza character on her biopic
परिणीति चोपड़ा और सानिया मिर्जा की दोस्‍ती काफी पुरानी है और यह दोनों एक-दूसरे की कितनी अच्‍छी दोस्‍त हैं, यह आप इन दोनों के सोशल मीडिया पर आने वाले अपडेट्स देखकर खुद-ब-खुद समझ जाएंगे। परिणीति ने एक शो में बताया था कि यूएस ओपन में खेल रहीं सानिया ने रात को लगभग 2-3 बजे मुझे कॉल कर पहले अपना परिचय दिया और फिर एक दिन पहले दिए अपने उस इंटरव्‍यू का जिक्र किया जिसके बाद हर जगह ये छप गया है कि सानिया मिर्जा का किरदार परिणीति ही निभाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Parineeti Chopra will play Sania Mirza character on her biopic
परिणीति ने बताया, 'मैंने उससे कहा कि यह बहुत अच्‍छा है कि आपने बायोपिक के लिए मेरा नाम लिया। सानिया ने परिणीति से कहा कि तुम मेरी तरह दिखती हो और तुम्‍हारी और मेरी शारीरिक बनावट भी एक जैसी है। फिर मैंने उसे शुक्रिया कहा और तब से ही हम बहुत अच्‍छे दोस्‍त हैं।' बता दें कि परिणीति चोपड़ा जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' से नजर आने वाली है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed