फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिलीज डेट टलते ही नए विवाद में‘पद्मावती’, संसदीय कमेटी ने मंत्रालय से मांगी रिपोर्ट

Wed, 22 Nov 2017 11:31 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय Updated Wed, 22 Nov 2017 11:31 AM IST
विज्ञापन
Parliamentry committee seeks report on padmavati row from ib
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। फिल्म पर हो रहे विवाद के बाद संसदीय कमेटी ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से 15 दिन में रिपोर्ट मांगी है। संसदीय कमेटी के अध्यक्ष भगत सिंह कोशियारी ने इस मामले पर नोटिस जारी किया है। 

 
Parliamentry committee seeks report on padmavati row from ib
आपको बता दें कि पद्मावती  को लेकर करणी सेना और कुछ अन्य कई संगठन संजय लीला भंसाली पर ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए फिल्म की रिलीज का विरोध कर रहे हैं। पद्मावती फिल्म पहले 1 दिसंबर को रिलीज होनी थी, लेकिन राजपूत समाज, नेताओं, क्षत्रिय संगठनों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के मद्देनजर फिल्म की रिलीज डेट को टालना पड़ा।
Parliamentry committee seeks report on padmavati row from ib
CBFC के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने कहा कि फिल्म की वर्तमान स्थिति को देखते हुए सर्टिफिकेट देने में 68 दिन लग सकते हैं। पद्मावती पर चल रहा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रसून जोशी ने फिल्म को सेंसर बोर्ड में सबमिट करने से पहले कुछ मीडियापर्सन्स को दिखाने की बात पर अपनी निराशा भी जाहिर की।

पढ़ें- रणवीर सिंह ने 'पद्मावती विवाद' पर तोड़ी चुप्पी, कम शब्दों में कह गए पते की बात
विज्ञापन
विज्ञापन
Parliamentry committee seeks report on padmavati row from ib
फिल्म पद्मावती में शाहिद कपूर ने महारावल रतन सिंह का किरदार निभाया है। वहीं दीपिका पादुकोण महारानी पद्मावती के किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म में रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में नजर आएंगे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed