{"_id":"5ca489aabdec2213f22d2dc2","slug":"parveen-babi-birth-anniversary-know-all-lesser-known-facts-about-her-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गजब का स्टारडम, तीन आशिक और फिर तन्हाई में मौत, कुछ ऐसी थी परवीन बाबी की कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गजब का स्टारडम, तीन आशिक और फिर तन्हाई में मौत, कुछ ऐसी थी परवीन बाबी की कहानी
Wed, 03 Apr 2019 05:02 PM IST
अपूर्वा राय
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 03 Apr 2019 05:02 PM IST
विज्ञापन
परवीन बाबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
4 अप्रैल, 1949 को सौराष्ट्र के जूनागढ़ के एक मिडिल क्लास मुस्लिम परिवार में जन्मी परवीन (Parveen Babi) सिनेमाई पर्दे पर वह सबकुछ 70 के दशक में कर रही थीं, जो अपनी चाहत, आधुनिकता और आत्म निर्भरता के नाम पर महिलाएं आज करना चाहती हैं। एक ऐसी लड़की के किरदार में जो कामकाजी है, आत्म निर्भर भी है और शादी से पहले अपने पुरुष मित्र के साथ जिस्मानी रिश्ता बनाने से भी उसे कोई परहेज़ नहीं है। यह सब करते हुए उसका अपना ग्रेस भी उसके साथ बना रहता है, कहीं कोई दाग नहीं लगता। उसे ना तो दाग की फिक्र है और ना ही जमाने की।
परवीन बाबी
परवीन बाबी (Parveen Babi) के सक्रिय फिल्म करियर के तीन दशक के लंबे अंतराल के बाद भी उनकी भूमिकाएं लोगों को याद हैं। जब सिनेमाई पर्दे पर अच्छी लड़कियों के सलवार सूट और साड़ी पहनने का चलन था, तब पाश्चात्य रंग-ढंग में पली-पढ़ी परवीन बाबी को फिल्म निर्देशक बीआर इशारा ने पहली बार क्रिकेटर सलीम दुर्रानी के साथ 1973 में फिल्म 'चरित्र' में मौका दिया। फिल्म तो फ़्लॉप हो गई, लेकिन परवीन बाबी का जादू चल निकला।
परवीन बाबी
बीआर इशारा नई अभिनेत्री की तलाश में थे, ऐसे ही किसी दिन उनकी नजर परवीन बाबी (Parveen Babi) पर पड़ी थी जो उस वक्त सिगरेट का कश लगा रही थीं और इशारा ने तय कर लिया कि उनकी अभिनेत्री मिल गई है। परवीन बाबी को पहली कामयाबी 'मजबूर' फिल्म में मिली अमिताभ बच्चन के साथ 1974 में। टाइम के कवर पर जगह पाने वाली पहली बॉलीवुड कलाकार परवीन बाबी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Parveen Babi
सिनेमाई करियर में वो जितनी कामयाब हुईं, वैसी कामयाबी उन्हें अपने निजी जीवन में नहीं मिली। पहले पहल उनका अफेयर डैनी के साथ हुआ। डैनी ने फ़िल्मफ़ेयर को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि परवीन बाबी (Parveen Babi) और उनका साथ तीन-चार साल का रहा था, इसके बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए थे। डैनी के बाद परवीन बाबी का प्यार कबीर बेदी के साथ हुआ था।
विज्ञापन
parveen babi
परवीन बाबी ने 'द इलस्ट्रेटेड वीकली ऑफ इंडिया' में अपना एक संस्मरण लिखा था - "मेरा करियर इससे बेहतर कभी नहीं रहा। मैं नंबर एक की रेस में हूं। बंबई में कोई ऐसी फिल्म नहीं बन रही है, जिसमें परवीन बाबी ना हो। लोग मेरी इस कामयाब वापसी से चकित हैं। कई लोग इसे मेरा लक बता रहे हैं, लेकिन मैं आपको बताना चाहती हूं कि इसमें लक की कोई बात नहीं है, ये बिल्कुल पसीना और आंसू है जो टूटे दिल के साथ कठिन मेहनत से आई है।''