{"_id":"5ca454c3bdec22140e1083ca","slug":"salman-khan-blackbuck-poaching-case-appeal-against-rajasthan-high-court-verdict-to-be-held-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काला हिरण केस: सलमान खान को राहत, 4 जुलाई तक टली सुनवाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
काला हिरण केस: सलमान खान को राहत, 4 जुलाई तक टली सुनवाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 03 Apr 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
काला हिरण शिकार के मामले में सीजेएम ग्रामीण कोर्ट के आदेश के खिलाफ सलमान खान की ओर से दायर याचिका पर आज सुनवाई टाल दी गई है। अब इस मामले की सुनवाई 4 जुलाई को होगी। आज हालांकि सलमान खान कोर्ट के सामने उपस्थिति नहीं हुए थे और सिर्फ उनके वकील वहां मौजूद थे। अगली तारीख पर सलमान को कोर्ट में मौजूद रहना होगा।
Rajasthan: Hearing in the black buck poaching case and Arms Act cases of Salman Khan have been adjourned today. Next date of hearing is 4 July. Salman Khan will have to be present in the District & Sessions Court, Jodhpur in next hearing. (file pic) pic.twitter.com/z5X5XfHs8J
इससे पहले मामले की सुनवाई 20 फरवरी को हुई थी। सलमान खान ने 5 साल की सजा के खिलाफ जिला सत्र न्यायालय में अपील पेश कर रखी है। वहीं सलमान खान के खिलाफ राज्य सरकार ने भी अवैध हथियार के मामले में बरी करने के खिलाफ अपील की थी।
3 of 4
salman khan
बता दें पिछले साल 5 अप्रैल को जोधपुर सेशन कोर्ट के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवकुमार खत्री ने करीब दो दशक पुराने काला हिरण शिकार प्रकरण में सलमान खान को दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही सलमान पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था। वहीं बाकी आरोपियों सैफ अली खान, नीलम, सोनाली, तब्बू और दुष्यंत सिंह को बरी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
salman khan
सलमान ने निचली अदालत के इस फैसले के विरुद्ध जिला व सेशन कोर्ट में अपील की थी। 7 अप्रैल को जिला एवं सेशन कोर्ट ने सलमान के खिलाफ सुनाई गई निचली अदालत की सजा पर रोक लगाते हुए उन्हें सशर्त जमानत दे दी थी। बता दें कि, सलमान खान ने हाल ही में 1 अप्रैल से महेश्वर में अपनी अगली फिल्म दबंग 3 की शूटिंग शुरू की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।