{"_id":"63db5fffd9455c0f1258b870","slug":"pathaan-2-sidharth-anand-hinted-story-with-agent-kabir-aka-hrithik-roshan-shahrukh-khan-and-john-abraham-2023-02-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pathaan 2: टाइगर नहीं इस बार 'पठान 2' में शाहरुख का साथ देंगे एजेंट कबीर, ऐसे होगी जॉन अब्राहम की वापसी?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Pathaan 2: टाइगर नहीं इस बार 'पठान 2' में शाहरुख का साथ देंगे एजेंट कबीर, ऐसे होगी जॉन अब्राहम की वापसी?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 02 Feb 2023 12:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
पठान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
शाहरुख खान की फिल्म पठान इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है। हर तरफ फैंस इस फिल्म को लेकर क्रेजी हो रहे हैं। वहीं यह फिल्म भी एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है। केजीएफ चैप्टर 2 और बाहुबली के साथ-साथ इस फिल्म ने और भी पांच फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस फिल्म की शानदार सफलता के बाद पिछले दिनों हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिद्धार्थ आनंद ने इस बात का खुलासा कर दिया था कि अब पाठन की जबरदस्त सफलता के बाद वह पठान 2 लाने की तैयारी में हैं। पठान 2 में उम्मीद की जा रही है कि इस फिल्म में ऋतिक रोशन नजर आ सकते हैं।
2 of 4
पठान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक मीडिया संस्थान से हुई बातचीत में पठान के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म में जॉन अब्राहम और ऋतिक रोशन संग पठान के क्रॉसओवर के सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हां कुछ भी हो सकता है। ये एक स्पाई यूनिवर्स है और हम इसके किरदारों के साथ कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम जिम (जॉन अब्राहम) का प्रीक्वल कर सकते हैं या फिर अगर ऐसा हो कि जिम मरा ही न हो तो उसने कोई पैराशूट खोल लिया हो तो।
वहीं पठान और कबीर के क्रॉसओवर के बारे में सिद्धार्थ आनंद ने आगे कहा- अभी हमने इस यूनिवर्स की शुरुआत की है और अभी सभी को साथ में ले आना जल्दबाजी होगी। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से तो पठान की कहानी या अन्य चीजों का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन सिद्धार्थ आनंद की बातों से यह जरूर लग रहा है कि पठान 2 में दुश्मनों से लड़ने के लिए और शाहरुख का साथ देने के लिए सलमान खान नहीं बल्कि ऋतिक रोशन रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फिल्म पठान
- फोटो : social media
बता दें कि पठान 2 के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो रहे हैं। जब से सिद्धार्थ आनंद ने पठान 2 को लेकर हिंट दिया है तब से शाहरुख खान के फैंस हैं कि वो खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। वहीं पठान की बात करें तो इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 675 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं देशभर में भी यह फिल्म नए-नए रिकॉर्ड कायम कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।