देश अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है। हर कोई आजादी के इस जश्न में शामिल हो रहा है। सिनेजगत के सितारे भी अपने घर तिरंगा फहरा रहे हैं। अभिनेता शाहरुख खान ने अपने घर पर तिरंगा फहराया है। इसकी तस्वीर उनकी पत्नी गौरी खान ने सोशल मीडिया पर साझा की है। दरअसल, आजादी के 75 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'हर घर तिरंगा' मुहिम की शुरुआत की, जिसमें केंद्र सरकार ने 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर में तिरंगा लगाने की अपील की। अब बॉलीवुड के किंग शाहरुख भी इस मुहिम से जुड़ गए हैं। उन्होंने अपने आवास मन्नत पर तिरंगा लगाया है।
Har Ghar Tiranga: शाहरुख खान ने परिवार के साथ मन्नत में फहराया तिरंगा, गौरी खान ने साझा की तस्वीर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 14 Aug 2022 06:35 PM IST
विज्ञापन