सब्सक्राइब करें

Urfi Javed: उर्फी जावेद को फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा शख्स, बदले में की वीडियो सेक्स की मांग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 14 Aug 2022 06:25 PM IST
सार

सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियोज को लेकर चर्चा में रहती हैं। अपने बोल्ड अंदाज से इंटरनेट पर तहलका मचाने वाली उर्फी जावेद अक्सर अपने ड्रेसिंग सेंस के साथ नए-नए प्रयोग करती रहती हैं।

विज्ञापन
urfi javed shared chat and photo of a man blackmailing her by morphing photos fir register to mumbai police
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियोज को लेकर चर्चा में रहती हैं। अपने बोल्ड अंदाज से इंटरनेट पर तहलका मचाने वाली उर्फी जावेद अक्सर अपने ड्रेसिंग सेंस के साथ नए-नए प्रयोग करती रहती हैं। इतना ही नहीं उर्फी अपने इन प्रयोगों की झलक फैंस के साथ ही साझा करती रहती हैं। अपने इन्हीं ड्रेसिंग सेंस के चलते उर्फी सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रहती है। इसी क्रम में एक्ट्रेस एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

Trending Videos
urfi javed shared chat and photo of a man blackmailing her by morphing photos fir register to mumbai police
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम

उर्फी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। हालांकि, इस बार उनका यह पोस्ट उनके किसी नए लुक को लेकर नहीं बल्कि एक ऐसे व्यक्ति के लिए है, जो बीते लंबे समय से एक्ट्रेस को परेशान कर रहा है। इंस्टाग्राम पर उस शख्स की तस्वीर और उसकी चैट के कुछ स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उर्फी ने बताया कि यह व्यक्ति काफी समय से उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि यह शख्स उनसे वीडियो सेक्स की भी डिमांड कर रहा था। इन तस्वीरों के साथ ही उर्फी में एक लंबा चौड़ा नोट भी शेयर किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
urfi javed shared chat and photo of a man blackmailing her by morphing photos fir register to mumbai police
उर्फी जावेद - फोटो : social media

उर्फी ने अपने पोस्ट में लिखा, यह आदमी मुझे लंबे समय से परेशान कर रहा है। दो साल पहले किसी ने मेरी तस्वीर से छेड़छाड़ शुरू कर उसे शेयर करना शुरू कर दिया। इस बारे में मैंने दो साल पहले ही पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी और मैं काफी बुरे वक्त से गुजरी थी। मैंने दो साल पहले एक पोस्ट किया था, जो आज भी मेरी प्रोफाइल पर मौजूद है। इस व्यक्ति ने उस तस्वीर के बदले मुझसे वीडियो सेक्स की अपील की। साथ ही धमकी दी कि अगर मैं ऐसा नहीं करती हूं तो वह इन तस्वीरों को कई बॉलीवुड पेज को देगा और मेरा करियर बर्बाद कर देगा। हां, वह मुझे साइबर रेप के लिए ब्लैकमेल कर रहा था।

urfi javed shared chat and photo of a man blackmailing her by morphing photos fir register to mumbai police
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

उर्फी ने आगे लिखा कि यह वह नहीं है, इससे मैं निराश नहीं हूं। मैंने पहली बार इस सिलसिले में गोरेगांव पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई थी। 14 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाई नहीं हुई। मैं बहुत ज्यादा निराश हूं। मैंने पुलिस के बारे में काफी कुछ अच्छा सुना था, लेकिन इस आदमी की प्रति उनका रवैया काफी अजीब है। यह बताने के बाद भी कि उसने कितनी महिलाओं के साथ ऐसा किया है, कोई एक्शन नहीं हुआष वैसे भी यह आदमी समाज और महिलाओं के लिए खतरा है। उसे आजाद रहने की अनुमति नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
urfi javed shared chat and photo of a man blackmailing her by morphing photos fir register to mumbai police
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी आपबीती बताते हुए उर्फी ने कहा कि पता नहीं पुलिस अब क्या कार्रवाई करेगी। लेकिन मैं इस आदमी के बारे में सभी को बताना चाहती हूं कि यह अभी पंजाब इंडस्ट्री में बेखौफ होकर काम कर रहा है। उर्फी जावेद ने कुछ घंटे पहले ही इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने इस पोस्ट में मुंबई पुलिस को भी टैग किया है। वहीं, उनके फैंस और इंडस्ट्री के कई दोस्त इस पर लगातार कमेंट कर दे रहे हैं। राखी सावंत ने कमेंट करते हुए लिखा, कोई भी जरूरत हो तो मुझे बताना, मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं। सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद अपने बोल्ड और अतरंगी लुक्स के लिए कई बार ट्रोलिंग का शिकार भी होती हैं। हालांकि इसके बावजूद सभी को मुंहतोड़ जवाब देते हुए वह अपने मन मुताबिक जीना पसंद करती हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Uorfi (@urf7i)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed