फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deepika-Katrina: दीपिका-कटरीना साथ मिलकर करेंगी जासूसी? बड़े स्तर पर चल रही तैयारी

Wed, 01 Mar 2023 11:08 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 01 Mar 2023 11:08 AM IST
विज्ञापन
Pathaan Actress Deepika Padukone and Tiger 3 Katrina Kaif to Headline YRF Spy Universe After Salman khan SRK
दीपिका-कटरीना - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ को पर्दे पर साथ देखने के लिए बेकरार फैंस की यह मुराद जल्द ही पूरी हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बात की पूरी संभावना हैं कि यश राज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स फिल्म में दीपिका और कैट साथ नजर आएं। फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान और सलमान खान को साथ देख दर्शकों ने खूब सीटियां बजाईं। अब मेकर्स दोनों अभिनेत्रियों के मामले में भी यह प्रयोग करने की तैयारी में हैं।

Pathaan Actress Deepika Padukone and Tiger 3 Katrina Kaif to Headline YRF Spy Universe After Salman khan SRK
दीपिका-कटरीना - फोटो : सोशल मीडिया

25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई फिल्म 'पठान' की सफलता दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रही है। इस फिल्म के साथ जहां शाहरुख खान ने दमदार वापसी की, वहीं सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' का क्रेज भी दर्शकों के बीच बढ़ा दिया है। इसके अलावा 'पठान' के दूसरे पार्ट को लेकर भी खबरों का बाजार गर्म है। इसी के साथ यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि स्पाई यूनिवर्स की किसी फिल्म में दीपिका और कटरीना भी साथ नजर आ सकती हैं।

Pathaan Actress Deepika Padukone and Tiger 3 Katrina Kaif to Headline YRF Spy Universe After Salman khan SRK
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

स्पाई यूनिवर्स में महिला आधारित फिल्मों का अकाल सा रहा है। हालांकि, यश राज फिल्म्स इस कमी को काफी हद तक पूरी करने की कोशिश में है। फिल्म 'पठान' में दीपिका ने रुबिना मोहसिन के रूप में एक एजेंट का रोल अदा किया। वहीं टाइगर सीरीज में कटरीना कैफ ने जोया के रूप में एजेंट की दमदार भूमिका से दर्शकों का दिल जीता है। इन फिल्मों में दोनों एक्ट्रेस का धांसू एक्शन अवतार देखने को मिला। दीपिका ने तो 'पठान' के लिए बाकायदा जू-जित्सु सीखी, जो कि जापानी मार्शल आर्ट का एक प्रकार है। अब दोनों एक्ट्रेस एक साथ पर्दे पर जासूसी करती दिख सकती हैं।
Azamgarh Legal Battle: अब पंकज त्रिपाठी को धमकी देने के मामले में नोटिस, ओटीटी संचालक ने रिकॉर्ड की कॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
Pathaan Actress Deepika Padukone and Tiger 3 Katrina Kaif to Headline YRF Spy Universe After Salman khan SRK
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में फिल्म 'पठान' के स्क्रीनप्ले राइटर श्रीधर राघवन ने एक मीडिया बातचीत के दौरान इस बात का संकेत दिया है कि आदित्य चोपड़ा की स्पाई यूनिवर्स की किसी फिल्म में दीपिका और कटरीना को साथ दिखाया जा सकता है। दरअसल, बॉलीवुड में महिलाओं पर आधारित स्पाई फिल्मों की कमी को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'हां इसकी कमी है। लेकिन, हम इस गैप को भर रहे हैं। महिला आधारित स्पाई फिल्म बनाने की योजना है।'
Justin Selena: रूठना-मनाना और फिर तीसरे की एंट्री, फिल्मी कहानी से कम नहीं जस्टिन और सेलेना की लव स्टोरी

विज्ञापन
Pathaan Actress Deepika Padukone and Tiger 3 Katrina Kaif to Headline YRF Spy Universe After Salman khan SRK
दीपिका, कटरीना - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीधर राघवन ने यह भी कहा कि स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों में दो सुपरस्टार्स को एक साथ दिखाने के अलावा अन्य किरदारों को भी साथ दिखाने की तैयारी है। इस कड़ी में हम सिर्फ ऋतिक रोशन, शाहरुख खान और सलमान के साथ ही काम नहीं कर रहे हैं, बल्कि रुबीना (दीपिका पादुकोण) और जोया (कटरीना कैफ) को भी साथ दिखाने की तैयारी है। उनका कहना है कि यह दर्शकों के लिए एक शानदार अनुभव होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि 'पठान' की अगली किश्त में दोनों एक्ट्रेस साथ में एक्शन का दम दिखाएंगी या आदित्य चोपड़ा कोई अलग ही फिल्म बनाएंगे।
Kishore Kumar Biopic: टी सीरीज ने दूर कीं किशोर कुमार की बायोपिक की अड़चनें, घरवालों ने दी अनुराग को हरी झंडी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed