फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kishore Kumar Biopic: टी सीरीज ने दूर कीं किशोर कुमार की बायोपिक की अड़चनें, घरवालों ने दी अनुराग को हरी झंडी

Wed, 01 Mar 2023 10:50 AM IST
प्रियंका नेगी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 01 Mar 2023 10:50 AM IST
विज्ञापन
Director Anurag Basu will make Kishore Kumars biopic film T series gave green signal
अनुराग बासु, रणवीर कपूर और भूषण कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी सिनेमा के कालजयी गायक किशोर कुमार की बायोपिक को लेकर बीते 10 साल से चल रही चर्चाएं अब एक नए मुकाम पर हैं। खबरों के मुताबिक हिंदी सिनेमा की दिग्गज कंपनी टी सीरीज ने इस बायोपिक को लेकर किशोर कुमार के परिजनों से नए सिरे से बातचीत की है। किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार भी फिल्म में बतौर निर्माता जुड़ेंगे और कहा ये भी जा रहा है कि अमित कुमार को अब इस फिल्म के निर्देशक अनुराग बसु के नाम पर भी एतराज नहीं है। ये सारे समीकरण दुरुस्त होने के बाद ही रणबीर कपूर ने इस फिल्म के बारे में मीडिया से फिर से बात करनी शुरू की है।

Director Anurag Basu will make Kishore Kumars biopic film T series gave green signal
सौमिक सेन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

किशोर कुमार की बायोपिक की पहले पहल चर्चा फिल्म ‘गुलाब गैंग’ के निर्देशक सौमिक सेन ने ‘अमर उजाला’ के एक कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान साल 2013 में की थी। फिर इसमें अनुराग बसु और रणबीर कपूर की एंट्री फिल्म 'जग्गा जासूस' की मेकिंग के दौरान हुई। किशोर कुमार के परिवार की तब तक इस पूरे मामले में एंट्री नहीं हुई थी और अनुराग बसु को यही लग रहा था कि अंतरराष्ट्रीय पहचान रखने वाले गायक किशोर कुमार की बायोपिक का एलान करना भर ही उनके लिए काफी होगा। लेकिन, किशोर कुमार के परिवार को उनका इस तरह इंडस्ट्री में इस बायोपिक को लेकर बातें करना रास नहीं आया।

Director Anurag Basu will make Kishore Kumars biopic film T series gave green signal
किशोर कुमार व अमित कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

और फिर इस पूरे प्रकरण में हुई गायक किशोर कुमार के बेटे गायक अमित कुमार की एंट्री। अमित कुमार ने अपने पिता की विरासत को हिंदी फिल्म जगत में काफी अच्छे से संभाला है और किशोर कुमार पर आधारित उनके रेडियो और मंचीय कार्यक्रम काफी हिट भी रहे हैं। अमित कुमार ने पिछले साल जून में अपने एक इंटरव्यू में ये कहकर सनसनी मचा दी कि किशोर कुमार की बायोपिक से अब अनुराग बसु और रणबीर कपूर दोनों का कोई लेना देना नहीं है और इस बायोपिक में दोनों काम नहीं करेंगे। अमित कुमार ने इसी के साथ खुद ही इस फिल्म का निर्माण करने की बात भी कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Director Anurag Basu will make Kishore Kumars biopic film T series gave green signal
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का प्रचार करने निकले अभिनेता रणबीर कपूर से क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक को लेकर कोलकाता में पूछे गए सवाल के जवाब से किशोर कुमार की बायोपिक का नाम फिर से चर्चा में आया। इस बारे में ‘अमर उजाला’ की तहकीकात से पता चला कि फिल्म में पैसा लगाने की बात टी सीरीज म्यूजिक कंपनी ने प्रारंभिक रूप से मान ली है। इस बायोपिक को फिर से पटरी पर लाने का क्रेडिट भी रणबीर कपूर को ही दिया जा रहा है जिन्होंने अपनी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की शूटिंग के दौरान इसकी चर्चा टी सीरीज से छेड़ी। टी सीरीज अरसे से एक दमदार बायोपिक की तलाश में है। कंपनी के संस्थापक गुलशन कुमार की बायोपिक भी अरसे से अटकी हुई है।

विज्ञापन
Director Anurag Basu will make Kishore Kumars biopic film T series gave green signal
किशोर कुमार - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

किशोर कुमार की बायोपिक लिख रहे लेखक, निर्देशक सौमिक सेन से इस बारे में ‘अमर उजाला’ की बात हुई तो उन्होंने स्वीकार किया कि किशोर कुमार की बायोपिक की शूटिंग जल्द शुरू होगी और फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु ही करेंगे। फिल्म की आधिकारिक घोषणा किशोर कुमार के जन्मदिन 4 अगस्त पर खंडवा में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान करने की योजना बनने की जानकारी भी सामने आ रही है। राजेश खन्ना की आवाज बनकर हिंदी सिनेमा पर राज करने वाले किशोर कुमार ने इससे पहले फिल्मों में खुद अभिनय किया और अपने लिए खूब गाने गाए। लेकिन, पार्श्वगायक बनने के बाद उनकी शोहरत ने दुनिया भर में खूब ऊंचाइयां पाईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed