सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Pathaan: 'पठान' को मिला पड़ोसी मुल्क के फैंस से तोहफा, रिलीज से पहले ही बांग्लादेश में फुल हुए थिएटर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 12 May 2023 09:23 AM IST
विज्ञापन
Pathaan Bangladesh release: Shahrukh Khan Deepika film goes houseful in Dhaka theatres even before release
पठान - फोटो : social media

यश राज फिल्म्स के बैनर तले इस साल रिलीज हुई एक्शन फिल्म पठान दर्शकों को बेइंतहा पसंद आई थी। फिल्म ने न केवल भारत में बल्कि दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर सबको हैरान कर दिया था। शाहरुख खान को पूरे चार साल बाद रुपहले पर्दे पर लाने वाली इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। दुनिया के कई देशों में धमाल मचाने के बाद बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान स्टारर पठान अब 12 मई को बांग्लादेश में रिलीज हो रही है। इस बीच खबर है कि फिल्म की रिलीज से पहले ही इसके शो हाउसफुल हो गए हैं।

Trending Videos
Pathaan Bangladesh release: Shahrukh Khan Deepika film goes houseful in Dhaka theatres even before release
फिल्म पठान - फोटो : social media

पठान अब बांग्लादेश में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए रिलीज हो रही है। जहां इस खबर से शाहरुख खान के फैंस बहुत खुश हैं, वहीं पड़ोसी मुल्क में कुछ ऐसे भी हैं जो पठान की रिलीज का विरोध कर रहे हैं। लोगों द्वारा किए जा रहे विरोध के बीच भी पठान ने रिलीज से पहले ही बांग्लादेश में अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि बांग्लादेश के एक नामी थिएटर में पठान के दो दिन के एडवांस टिकट्स बिक चुके हैं। मतलब साफ है फिल्म के शो हाउसफुल हो गए हैं।   
Hema Malini: अल्लू अर्जुन के काम की दीवानी हुईं 'ड्रीम गर्ल', तारीफ करते हुए बॉलीवुड स्टार्स पर कसा तंज

विज्ञापन
विज्ञापन
Pathaan Bangladesh release: Shahrukh Khan Deepika film goes houseful in Dhaka theatres even before release
फिल्म पठान - फोटो : social media

इंपोर्टर और वितरक अनन्या मामून ने कहा कि विभिन्न चर्चाओं के बाद, फिल्म की रिलीज के लिए मंत्रालय से अनुमति, सेंसर की मंजूरी सहित सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। अनन्या मामून कंपनी एक्शन कट एंटरटेनमेंट से हैं और उन्होंने ही खुलासा किया है कि पठान बांग्लादेश के 41 सिनेमा हॉल में रिलीज होगी और इसके हर दिन 198 शो दिखाए जाएंगे। रिलीज के पहले दिन और दूसरे दिन के टिकट पहले ही बिक चुके हैं।  

Pathaan Bangladesh release: Shahrukh Khan Deepika film goes houseful in Dhaka theatres even before release
फिल्म पठान - फोटो : social media
कुछ साल पहले, सलमान खान अभिनीत बॉलीवुड फिल्म वांटेड को बांग्लादेश के सिनेमा हॉल में रिलीज की गई थी। इस फिल्म को दर्शकों का ज्यादा प्यार नहीं मिला था। तब से अब तक दोबारा कोई भी भारतीय फिल्म बांग्लादेश में रिलीज नहीं हुई है। हालांकि, अब बांग्लादेशी सरकार ने फैसला किया है कि वे हर साल 10 भारतीय फिल्मों को रिलीज करेंगे। पठान ही नहीं, बल्कि सलमान खान स्टारर फिल्म किसी का भाई किसी की जान भी कुछ दिनों में बांग्लादेश में रिलीज होगी।  
विज्ञापन
Pathaan Bangladesh release: Shahrukh Khan Deepika film goes houseful in Dhaka theatres even before release
पठान - फोटो : social media
पठान की बात करें तो फिल्म की कहानी भारतीय एजेंट पठान की है, जो अपनी टीम के साथ देश को बचाने एक हैरतअंगेज मिशन पर जाता है। इस मिशन पर उसकी मुलाकात एक पाकिस्तानी एजेंट से होती है, जिससे वह प्यार कर बैठता है। यह किरदार दीपिका पादुकोण ने निभाया है और वहीं विलेन के रोल में जॉन अब्राहम नजर आए हैं। फिल्म में डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा जैसे मंझे हुए कलाकार भी शामिल हैं। पठान ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का कारोबार किया था।
Gaurav Khanna: गौरव और आकांक्षा पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर, पत्नी संग अनुपमा के अनुज ने लिया बप्पा का आशीर्वाद
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed