सब्सक्राइब करें

Satish-Shashi: सतीश कौशिक को शशि से हुआ था अरेंज मैरिज वाला प्यार, एक्टर ने मरते दम तक निभाईं शादी की कसमें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 12 May 2023 09:17 AM IST
विज्ञापन
Satish Kaushik and Shashi Kaushik marriage anniversary know about their love story and career life struggles
सतीश कौशिक, शशि कौशिक - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और निर्माता सतीश कौशिक की मृत्यु के बाद इंडस्ट्री अब तक गम के माहौल से नहीं निकल पाई है। आए दिन उनके दोस्त और साथी उनके साथ बिताए खास पलों को याद कर भावुक हो जाते हैं। सतीश सुलझे हुए और जिंदादिल इंसान थे। व्यावसायिक जिंदगी के साथ-साथ वह निजी जिंदगी में भी लोगों के साथ अच्छे संबंध रखते थे। खासकर अभिनेता का परिवार ही उनकी जिंदगी की दौलत थी। वह अपनी पत्नी शशि कौशिक और बेटी वंशिका पर जान छिड़कते थे। सतीश आज अगर जिंदा होते तो शशि के साथ अपनी शादी की 38वीं सालगिरह मना रहे होते। चलिए इस मौके पर जानते हैं दिवंगत सतीश और शशि की पहली मुलाकात और शादी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा...

Trending Videos
Satish Kaushik and Shashi Kaushik marriage anniversary know about their love story and career life struggles
सतीश कौशिक, शशि कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

सतीश कौशिक और शशि कौशिक ने अरेंज मैरिज की थी। दोनों की शादी 12 मई 1985 में हुई थी। भले ही उनकी शादी परिवार की सहमति से हुई हो, लेकिन दोनों की मुलाकात से लेकर उनकी शादी तक का किस्सा बेहद दिलचस्प है। इस किस्से का खुलासा अभिनेता के जन्मदिवस पर उनकी दोस्त और अभिनेत्री नादिरा बब्बर ने किया था। दरअसल, हाल ही में अभिनेता के जन्मदिवस पर इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी थी। इसी अवसर पर नादिरा ने बताया था कि सतीश की शादी के लिए शशि को उन्होंने पसंद किया था।

Manoj Bajpayee: इन फिल्मों में मनोज बाजपेयी को नहीं मिले थे ज्यादा पैसे, मुश्किल से चलता था एक्टर का खर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
Satish Kaushik and Shashi Kaushik marriage anniversary know about their love story and career life struggles
सतीश कौशिक और शशि कौशिक - फोटो : Social media

नादिरा ने खुलासा करते हुए कहा था कि लड़कियां सतीश के व्यक्तित्व को देखकर उन्हें पसंद नहीं करती थीं। वह एक लड़की को पसंद करते थे, लेकिन वह लड़की उन्हें पसंद नहीं करती थीं। यह बात सतीश ने नादिरा को बताई तो उन्होंने कहा कि तुम कहो तो मैं लड़की के घर वालों से बात करूं, लेकिन सतीश ने यह कहते हुए नादिरा को मना कर दिया कि आप मेरे लिए दूसरी लड़की देख लीजिए। इसके बाद सतीश के लिए लड़की पसंद करने का जिम्मा नादिरा ने अपने सिर ले लिया और उनके लिए लड़की की तलाश शुरू कर दी।

Adipurush: आदिपुरुष के हिंदी ट्रेलर ने रचा इतिहास, व्यूज के मामले में रणबीर कपूर की इस फिल्म को छोड़ा पीछे

Satish Kaushik and Shashi Kaushik marriage anniversary know about their love story and career life struggles
सतीश कौशिक और शशि कौशिक - फोटो : Social media

इसी बीच सतीश कौशिक के परिवार वालों ने उनके लिए एक लड़की पसंद की। सतीश के परिवार वालों ने नादिरा से कहा कि आप लड़की देख आइए, अगर आप सतीश से कहेंगी कि लड़की अच्छी है तो वह शादी के लिए मना नहीं करेंगे। इसके बाद नादिरा शशि को देखने गईं और पहली ही नजर में उन्हें लगा कि सतीश के लिए शशि एकदम सही लड़की हैं। नादिरा ने इस किस्से को साझा करते हुए कहा था कि शशि को देखकर मुझे ऐसा लगा कि शादी के बाद साथ निभाने वाली जैसी लड़कियां होती हैं, उसी तरह की शशि हैं। मैंने यह बात सतीश को बताई और वह तुरंत शादी के लिए तैयार हो गए, फिर इस्कॉन मंदिर में ही शशि और सतीश की शादी हुई थी।

Indian Police Force: पूरी हुई 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग, इस खास मौके पर होगी रिलीज

विज्ञापन
Satish Kaushik and Shashi Kaushik marriage anniversary know about their love story and career life struggles
सतीश कौशिक अपनी पत्नी शशि और बेटी वंशिका के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी के करीब नौ साल बाद यानी 1994 में सतीश और शशि के बेटे शानू कौशिक का जन्म हुआ था। केवल दो साल की उम्र में ही उनके बेटे की मौत हो गई थी। सतीश कौशिक और उनकी पत्नी शशि गम में डूबे रहते थे। हालांकि, सतीश कौशिक ने खुद को संभाला और दोबारा काम में बिजी हो गए। बेटे की मौत के करीब 16 साल बाद अभिनेता घर में एक प्यारी सी बेटी ने जन्म लिया। सरोगेसी से शशि और सतीश बेटी वंशिका के माता-पिता बने थे।

Filmy Wrap: उर्फी ने अशनीर को दिया करारा जवाब और प्रियंका ने फिर खोले इंडस्ट्री के राज, पढ़ें मनोरंजन की खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed