{"_id":"645db3fed1cf45f62d059d5a","slug":"hema-malini-praises-allu-arjun-transformation-for-pushpa-and-slams-bollywood-heroes-2023-05-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hema Malini: अल्लू अर्जुन के काम की दीवानी हुईं 'ड्रीम गर्ल', तारीफ करते हुए बॉलीवुड स्टार्स पर कसा तंज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Hema Malini: अल्लू अर्जुन के काम की दीवानी हुईं 'ड्रीम गर्ल', तारीफ करते हुए बॉलीवुड स्टार्स पर कसा तंज
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन फिल्मों में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। पैन इंडिया स्टार ने 'पुष्पा: द राइज' फिल्म में काम कर नॉर्थ में भी अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग बना ली। एक्टर के फिल्मों के सही चुनाव ने उन्हें बॉक्स ऑफिस और दर्शकों के दिलों का बादशाह बना दिया। ना सिर्फ फैंस बल्कि मनोरंजन जगत के सितारे भी अल्लू अर्जुन की तारीफें करते नजर आते हैं। इस लिस्ट में अब बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का भी नाम जुड़ गया है।
2 of 5
हेमा मालिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में अल्लू अर्जुन की एक्टिंग की तारीफ करते हुए, हेमा मालिनी ने कहा, 'मैंने पुष्पा: द राइज देखी और बड़ा मजा आया। इतने सारे लोगों ने फिल्म में अल्लू अर्जुन के चलने पर आधारित डांस स्टेप्स किए हैं। मुझे उनका प्रदर्शन भी पसंद आया। फिर मैंने उन्हें (अल्लू अर्जुन) एक और फिल्म में देखा और महसूस किया कि वह इतना अच्छा दिखने वाला लड़का है। वह पुष्पा में लुंगी पहने हुए बहुत देहाती और बेहद अलग दिख रहे थे। उन्होंने ऐसा किरदार निभाया और फिर भी वे हीरो हैं। यह सराहनीय है कि वह इस तरह के लुक को निभाने और भूमिका निभाने के लिए तैयार हो गए। हमारे हिंदी फिल्म के हीरो थोड़ी ना ऐसे दिखना चाहेंगे।
3 of 5
हेमा मालिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
हेमा मालिनी ने बात में आगे जोड़ा, 'मुझे याद है कि रजिया सुल्तान में धरम जी को सांवला दिखना था और वह झिझक रहे थे।' अल्लू अर्जुन की तारीफ में हेमा मालिनी ने काफी बड़ी बात कह दी है। साथ ही उनकी तारीफ कर हिंदी सिनेमा के सितारों पर तंज कसती नजर आई हैं।
पैन इंडिया स्टार के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा: द राइज' के दूसरे पार्ट 'पुष्पा 2 द रूल' में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट हुआ, जिसे देश के सभी फैंस ने खूब सराहा। अल्लू अर्जुन की इस अपकमिंग मूवी को लेकर फैंस का बज हाई है, साथ ही मेकर्स भी इसे बड़े पैमाने पर रिलीज कर इससे ज्यादा से ज्यादा कमाई करने का प्लान कर रहे हैं।
अल्लू अर्जुन की पाइपलाइन में एक अनटाइटल्ड फिल्म भी है, जिसकी अनाउंसमेंट उन्होंने हाल ही में भूषण कुमार और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के साथ मिलकर की थी। इस तरह अल्लू अर्जुन वापस से पर्दे पर छाने और बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए आ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।