फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivek Agnihotri: 'पठान' पर बयान देना विवेक को पड़ा भारी, लोगों ने भगवा बिकिनी में वायरल कीं बेटी की तस्वीरें

Fri, 30 Dec 2022 09:25 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 30 Dec 2022 09:25 AM IST
विज्ञापन
Pathaan Besharam Rang Controversy Vivek Agnihotri daughter mallika orange bikini pics viral brutally trolled
'पठान' पर कमेंट करना विवेक अग्निहोत्री को पड़ा भारी - फोटो : Social media

इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री आए दिन किसी न किसी पर तंज कसते रहते हैं। विवेक किसी भी चीज पर अपनी राय रखने से कतराते नहीं हैं, लेकिन कई बार उनका ऐसा करना भारी पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ। दरअसल, बीते दिनों विवेक अग्निहोत्री ने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' को लेकर ऐसा कमेंट कर दिया कि बवाल मच गया और लोगों ने उन्हें निशाने पर ले लिया है। विवेक द्वारा जारी की गई चेतावनी पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें घेरते हुए जमकर लताड़ लगाई है। विवेक पर निशाना साधने के लिए नेटिजन्स उनकी बेटी मल्लिका और उनकी पुरानी विवादित फिल्मों की वीडियोज का इस्तेमाल कर रहे हैं।    

Pathaan Besharam Rang Controversy Vivek Agnihotri daughter mallika orange bikini pics viral brutally trolled
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, विवेक अग्निहोत्री ने पिछले दिनों शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' ने गाने 'बेशरम रंग' के जरिए बॉलीवुड फिल्मों में परोसी जाने वाली फूहड़ता पर निशाना साधा था। वीडियो में 'पठान' के 'बेशरम रंग' गाने की भी कुछ क्लिप्स हैं। इस वीडियो में दो वीडियो मर्ज हैं। एक तरफ गाने के दृश्य दिखाए जा रहे हैं तो दूसरी तरफ एक टीनएज गर्ल गाने के प्रभावों पर चिंता व्यक्त करती नजर आ रही है। विवेक अग्निहोत्री ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें एक बच्ची बॉलीवुड फिल्मों और ओटीटी के कंटेंट पर सवाल उठाती नजर आ रही है। साथ ही वह साफ-सुथरा कंटेंट पेश करने की अपील कर रही है। विवेक अग्निहोत्री ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'चेतावनी: यह वीडियो बॉलीवुड के खिलाफ है। अगर आप सेक्युलर हैं तो इसे न देखें।' लेकिन विवेक की ऐसी प्रतिक्रिया नेटिजन्स को कुछ खास रास नहीं आई और उन्होंने निर्देशक को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
Heeraben Modi Death: पीएम मोदी की मां के निधन पर पूरा बॉलीवुड गमगीन, कंगना से लेकर इन सेलेब्स ने जताया शोक

Pathaan Besharam Rang Controversy Vivek Agnihotri daughter mallika orange bikini pics viral brutally trolled
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media

विवेक अग्निहोत्री के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे हैं और वह अलग-अलग तरह से निर्देशक पर निशाना साध रहे हैं। जहां कुछ यूजर्स विवेक अग्निहोत्री की बेटी की भगवा रंग की बिकिनी पहने तस्वीरें वायरल रहे हैं, वहीं कुछ उनकी विवादित फिल्मों की वीडियो ज को वायरल कर उनके ऊपर पर सवाल उठा रहे हैं। वायरल होती तस्वीरों में विवेक अग्निहोत्री की बेटी मल्लिका को भगवा रंग की बिकिनी पहने बीच पर लेटे हुए देखा जा सकता है। एक यूजर ने एक यूजर ने विवेक अग्निहोत्री की बेटी की बिकिनी वाली तस्वीरें शेयर कर लिखा कि, 'विवेक अग्निहोत्री को वैसे तो हीरोइनों की बिकिनी वाली तस्वीरों से परेशानी है और यहां देखिए खुद उनकी बेटी की बिकिनी वाली तस्वीरें।' इन तस्वीरों के वायरल होते ही मल्लिका ने अपना अकाउंट प्राइवेट कर दिया है।
Box Office Report: सात दिन में बजट का चौथाई कमाने में भी नाकाम रही 'सर्कस', 'अवतार 2' के बिजनेस पर भी बड़ा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
Pathaan Besharam Rang Controversy Vivek Agnihotri daughter mallika orange bikini pics viral brutally trolled
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media

लोगों का फूटा गुस्सा
शाहरुख खान के फैंस इस समय विवेक अग्निहोत्री पर आग बबूला हो रहे हैं। वह अपने पसंदीदा स्टार के लिए इस तरह की बातें सुनने के बाद किसी भी तरह से विवेक को माफ करने के मूड में नहीं हैं। सोशल मीडिया पर एक   यूजर ने तो विवेक अग्निहोत्री के पिता होने पर भी सवाल खड़ा कर दिया है। वह लिखता है, 'अब ये विवेक अग्निहोत्री दोबारा कभी शाहरुख को ट्रोल नहीं करेगा क्योंकि उसकी खुद की बेटी को ही उसके दोगलेपन का हर्जाना भुगतना पड़ा है। वो अपनी बेटी का ही नहीं हो सकता तो क्या खाक किसी और का होगा।' दूसरे ने लिखा, 'ज्ञान बांटने से पहले घर पर दो। भगवान का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान।' अब देखना होगा कि विवेक अग्निहोत्री का इसपर क्या रिएक्शन आता है।
Priya Rajvansh: बिन शादी 15 साल बड़े एक्टर के साथ लिव इन में रहती थीं प्रिया, फिर प्यार ही बना मौत की वजह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed