फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pathaan Box Office Collection: दंगल को पटखनी देने से चंद कदम दूर पठान, जानें आज का कलेक्शन

Fri, 03 Feb 2023 10:42 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 03 Feb 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Pathaan Box Office Collection Day 10: know Shah rukh Khan Deepika Padukone film earning
फिल्म पठान - फोटो : social media

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' इन दिनों ब़क्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। शाहरुख का क्रेज उनके फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। आज फिल्म को रिलीज हुए पूरे 10 दिन हो गए हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने आज भी अच्छी कमाई की है। फिल्म के 10वें दिन का कलेक्शन आ चुका है। आपको बताते हैं कि आज फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।

Pathaan Box Office Collection Day 10: know Shah rukh Khan Deepika Padukone film earning
फिल्म पठान - फोटो : social media

बॉक्स ऑफिस पर 'पठान' लगातार अपनी कमाई के नए झंडे गाड़ रही है। हर दिन यह फिल्म नया इतिहास रचती नजर आ रही है। फिल्म ‘पठान’ का 10वें दिन यानी शुक्रवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 15 करोड़ रुपये रहा। इस कलेक्शन को मिलाकर फिल्म ‘पठान’ अब तक 379.18  करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। ओपनिंग डे पर ‘पठान’ ने हिंदी में 57 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन इस फिल्म ने 68 करोड़ की कमाई की थी। बात करें तीसरे दिन की तो 'पठान' ने इस दिन 38 करोड़ का बिजनेस किया था। इन सबको मिलाकर वीकेंड पर फिल्म ने 110 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की थी।

Filmy Wrap: ओटीटी पर स्ट्रीम होगी सिड-कियारा की शादी और ऐसे दिखेंगे भोला के विलेन, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Pathaan Box Office Collection Day 10: know Shah rukh Khan Deepika Padukone film earning
फिल्म पठान - फोटो : social media

वीकेंड के बाद यानी सोमवार को सप्ताह के पहले दिन ‘पठान’ ने 25.50 करोड़ की कमाई की। वहीं, अगले दिन इस फिल्म ने 22 करोड़ रुपये की कमाई की। सातवें दिन फिल्म की कमाई थोड़ी सुस्त होती नजर आई, लेकिन 10वें दिन तक फिल्म की डबल डिजिट में हुई कमाई बता रही है कि 'पठान' आने वाले दिनों में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ती नजर आएगी।

Selfiee: एयर होस्ट्रेस संग थिरके अक्षय-इमरान, वायरल वीडियो में जमकर दिखाए डांस मूव्स 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pathaan Box Office Collection Day 10: know Shah rukh Khan Deepika Padukone film earning
फिल्म पठान - फोटो : social media

बता दें कि फिल्म ‘पठान’ से शाहरुख ने चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की है। फिल्म रिलीज के बाद से ही दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। 'पठान' में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में नजर आए है। इसके अलावा फिल्म में सलमान खान का कैमियो रोल भी है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 'टाइगर' और ‘पठान’ की जोड़ी दर्शकों को लुभा रही है। आपको बता दें कि फिल्म 'दंगल' का रिकॉर्ड छूने से कुछ कदम दूर है 'पठान'। गौरतलब है कि 'दंगल' ने दस दिन में 387.38 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं,'पठान' ने 379.18 करोड़ का कलेक्शन किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed