सब्सक्राइब करें

Javed Akhtar: 'गाना सही है या नहीं यह फैसला करने वाले हम या आप नहीं हैं', बेशरम रंग गाने पर बोले जावेद अख्तर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 10 Jan 2023 10:07 AM IST
विज्ञापन
Pathaan film javed akhtar reaction on besharam rang song controversy before trailer launch shahrukh deepika
जावेद अख्तर, बेशरम रंग - फोटो : सोशल मीडिया

बेशरम रंग गाने को लेकर सोशल मीडिया पर काफी दिनों से बवाल चल रहा है। इस गाने में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी थी, जिसपर खूब मामला गर्मा गया था। काफी ज्यादा बवाल के बाद सीबीएफसी ने फिल्म में मेकर्स को बदलाव करने के लिए कहा है। इस मामले पर लोगों ने जमकर रिएक्शन दिए थे। अभी भी यह विवाद थमा नहीं है। आज पठान का ट्रेलर रिलीज होना है, लेकिन उससे पहले गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने गाने को लेकर कुछ कहा है। तो चलिए जानते हैं कि अब इस मामले में जावेद अख्तर क्या बोले।

Pathaan film javed akhtar reaction on besharam rang song controversy before trailer launch shahrukh deepika
जावेद अख्तर - फोटो : social media

दरअसल पठान के बेशरम रंग गाने के विवाद पर जावेद अख्तर ने भी अपनी टिप्पणी साझा की है। उन्होंने कहा, फिल्म मेकर्स को फिल्म सर्टिफिकेशन बॉडी जिसके पास यह तय करने का अधिकार है कि लास्ट कट क्या होगा और क्या नहीं होगा। इसपर 'भरोसा' करने की जरूरत है। आगे उन्होंने कहा, 'यह आपके और मेरे लिए नहीं है कि हम तय करें कि क्या सही है और क्या गलत है। हमारी एक एजेंसी है, सरकार के लोग हैं और समाज का एक क्रॉस-सेक्शन फिल्म देखता है और तय करता है कि क्या पास होगा और क्या नहीं होगा'। 

इसे भी पढ़ें- Daler Mehndi: ‘बेकसूर साबित होने में लगे 18 साल..’, जेल से छूटने के बाद खुद पर लगे आरोपों पर बोले दलेर मेहंदी

Pathaan film javed akhtar reaction on besharam rang song controversy before trailer launch shahrukh deepika
बेशर्म रंग गाने की तस्वीर - फोटो : social media

जावेद अख्तर ने आगे कहा कि हमें एजेंसी पर कट्स और जो भी उन्होंने पास किया है उसपर और सर्टिफिकेशन पर भरोसा रखना चाहिए। रिपोर्ट्स के अनुसार इस गाने में दीपिका के कुछ सीन्स पर कट्स लगाए गए हैं। जिसमें उनके कुछ क्लोज शॉट्स और कुछ बिकिनी वाले शॉट्स शामिल हैं। इसके अलावा कुछ अन्य शॉट्स और शब्दों में बदलाव करने की भी सूचना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pathaan film javed akhtar reaction on besharam rang song controversy before trailer launch shahrukh deepika
बेशर्म रंग गाने की झलक - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि पिछले दिनों गुजरात, अहमदाबाद के एक मॉल में बजरंग दल के सदस्यों ने इस फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था। उनका कहना था कि अगर इस फिल्म से बेशर्म रंग गाना हटाया नहीं गया तो वह इस फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे। बता दें कि यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा जॉन अब्राहम भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed