फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pathaan: शाहरुख खान का जबरा फैन, 'पठान' देखने के लिए बुक करा लिया पूरा थिएटर

Fri, 20 Jan 2023 11:43 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 20 Jan 2023 11:43 AM IST
विज्ञापन
pathaan film shahrukh khan fan booked entire theatre for first day first show deepika padukone john abraham
पठान - फोटो : social media

बॉलीबुड के किंग खान यानि शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पठान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म का वह जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। वहीं पठान के जरिए शाहरुख खान पूरे चार साल के बाद बड़े पर्दे पर वापस लौट रहे हैं। यही वजह है कि फैंस भी इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हो रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं पठान की एडवांस बुकिंग 20 जनवरी से शुरू होनी थी, लेकिन इसे कल से ही शुरू कर दिया गया है। वहीं अपने फेवरेट हीरो को लेकर फैंस में भी जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है। 

pathaan film shahrukh khan fan booked entire theatre for first day first show deepika padukone john abraham
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

फैंस अपने फेवरेट सितारों के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं। कोई उनके नाम से मंदिर बनवा देता है तो कोई घंटों उनके घर के बाहर एक झलक के इंतजार में खड़ा रहता है। तो वहीं कोई फैन अपने शरीर पर फैन के नाम का या उनकी फोटो का टैटू बनवा लेता है। अब एक फैन ने तो शाहरुख खान की फिल्म देखने के लिए पूरा का पूरा थिएटर ही बुक कर लिया है। शाहरुख खान का यह फैन मुंबई में रहता है और उसने मुंबई का गैटी गैलेक्सी थिएटर सुबह 9 बजे के लिए बुक कर लिया।


इसे भी पढ़ें- Alia Bhatt: आलिया-रणबीर ने किया कटरीना कैफ को नजरअंदाज? यूजर्स ने पूछे तीखे सवाल
pathaan film shahrukh khan fan booked entire theatre for first day first show deepika padukone john abraham
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इस थिएटर की खास बात यह है कि कोई भी फिल्म हो, लेकिन यहां पहला शो 12 बजे ही शुरू होता है, लेकिन थिएटर ने शाहरुख खान की फिल्म के लिए अपनी पॉलिसी में इस बार बड़ा बदलाव किया है। G7 मल्टीप्लेक्स और मराठा मंदिर सिनेमा के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर मनोज देसाई का कहना है कि यह बात सच है कि शाहरुख खान के फैन्स ने पूरे थिएटर को बुक कर लिया है। फिल्म की पहली स्क्रीनिंग 12 बजे से पहले होगी और फैंस इसे देखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
pathaan film shahrukh khan fan booked entire theatre for first day first show deepika padukone john abraham
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

मनोज देसाई का कहना है कि फैंस ने शुक्रवार को 12 बजे से पहले शो शुरू करने की डिमांड की है, हालांकि पहला शो कितने बजे का होगा, इस बारे में अब तक उन्होंने पुख्ता जानकारी नहीं दी है। उनका कहना है कि फैन क्लब पहले शो के लिए थिएटर बुक करा चुके हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed