फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: फिल्म के सेट पर देर से पहुंचने के लिए मशहूर हैं ये सितारे, लिस्ट देखकर रह जाएंगे हैरान

Fri, 20 Jan 2023 11:39 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 20 Jan 2023 11:39 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Stars Who Never Reached On Time at Set From Govinda To Ranbir Kapoor
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड के बहुत से सितारे अपने दूसरे कमिटमेंट्स की वजह से अक्सर फिल्म के सेट पर लेट से पहुंचते हैं। ऐसे में फिल्म के पूरे यूनिट को उनका घंटों इंतजार करना पड़ता है। इन कलाकारों की वजह से प्रोड्यूसर्स को कई दफा नुकसान भी झेलना पड़ता है। आज हम आपको बॉलीवुड के उन एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी लेट लतीफी के लिए काफी ज्यादा मशहूर हैं। 


Tunisha Sharma Suicide Case: शीजान खान को क्यों नहीं मिली जमानत? कोर्ट के आदेश में सामने आई यह बात

Bollywood Stars Who Never Reached On Time at Set From Govinda To Ranbir Kapoor
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा

इस  लिस्ट में गोविंदा का नाम पहले नंबर पर आता है। गोविंदा 90 के दशक के सबसे बड़े स्टार रह चुके हैं। अपनी एक्टिंग से वह लाखों दिलों पर राज करते हैं। फिल्म के सेट पर लेट पहुंचने के लिए गोविंदा काफी ज्यादा मशहूर हैं। बड़े मियां छोटे मियां फिल्म की शूटिंग के दौरान गोविंदा को इस वजह से अमिताभ से सलाह भी मिल चुकी है। बिग बी ने गोविंदा को सलाह दी थी कि सेट पर आपको जब भी आना हो तो मुझे बता देना कि आप किस समय आने वाले हो। अमिताभ की इस सलाह के बाद ही फिल्म की शूटिंग अच्छे से हो सकी थी।
Rakhi Sawant: कई घंटों की पूछताछ के बाद पुलिस स्टेशन से निकलीं राखी सावंत, पति आदिल दिखे साथ, देखें वीडियो

Bollywood Stars Who Never Reached On Time at Set From Govinda To Ranbir Kapoor
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान भी अपनी व्यस्तता की वजह से फिल्म के सेट पर लेट ही पहुंचते हैं। हाल ही में वो एक एड शूट के सेट पर लेट पहुंचे थे, जिसके बाद उन्होंने सिनेमैटोग्राफर लॉरेंस डी कुन्हा से माफी भी मांगी थी। इतने बड़े स्टार होने के बाद भी शाहरुख के इस अंदाज के लॉरेंस भी फैन हो गए थे।
Filmy Wrap: एक्ट्रेस अपर्णा बालामुरली के साथ अभद्रता और राजामौली की RRR को झटका, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Stars Who Never Reached On Time at Set From Govinda To Ranbir Kapoor
salman khan, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान

सलमान खान की गिनती बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स में होती है। उन्हें हिट फिल्मों की गारंटी भी माना जाता है। सलमान खान भी सेट पर लेट पहुंचने के लिए काफी मशहूर हैं। दबंग और वॉन्टेड में काम कर चुके प्रकाश राज ने हाल ही में खुलासा किया था कि सलमान सेट पर लेट आते हैं और अपनी धुन में काम करते हैं। कहा जाता है कि लेट आने के बावजूद सलमान अपना काम जल्दी खत्म कर लेते हैं।
RRR: एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' को झटका, बाफ्टा 2023 में नामांकन पाने से चूकी

विज्ञापन
Bollywood Stars Who Never Reached On Time at Set From Govinda To Ranbir Kapoor
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर

रणबीर कपूर मौजूदा समय के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का  बेसब्री से इंतजार रहता है। रणबीर भी सेट पर देर से पहुंचने के लिए जाने जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता को फिल्म की शूटिंग के लिए तय समय पर पहुंचने में अक्सर देर हो जाती है।
Rakhi Sawant: राखी को हिरासत में लिए जाने के बाद शर्लिन पर भड़के राकेश सावंत, बोले- समाज सेवा करती है मेरी बहन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed