बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' आज यानी बुधवार, 25 दिसंबर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 'पठान' का जलवा सुबह से ही कायम है। फिल्म की एडवांस बुकिंग ने पहले ही रिकॉर्ड तोड़ दिया था और फैंस चार साल बाद बड़े पर्दे पर शाहरुख का जादू देखने के लिए सिनेमाघर के बाहर कतार में लगे हैं। 'पठान' फिल्म देखने वालों की भारी मांग के बीच निर्माता यश राज फिल्म्स ने आज रात 12.30 बजे से पूरे भारत में देर रात के शो खोले हैं।
Pathaan: 'पठान' की दीवानगी ने पार की हद, आधी रात के बाद भी चलेंगे फिल्म के शोज, फैंस की मांग पर YRF का एलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने अपने रिलीज के पहले दिन ही इतिहास रच दिया है। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब किसी फिल्म के लिए रात 12:30 बजे के शोज थिएटर्स में खुलने जा रहे हैं। वाईआरएफ के मेकर्स ने फैंस के अंदर किंग खान की फिल्म पठान को देखने का जोश देखते हुए लेट नाइट शो खोले हैं। मेकर्स ने फैंस को 26 जनवरी के मौके पर बड़ा तोहफा दिया है। अब तक फिल्म को वर्ल्डवाइड 8000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा चुका है। फैंस की भारी मांग के कारण रिलीज के दिन अतिरिक्त 300 शो भी जोड़े गए हैं।
‘PATHAAN’ MIDNIGHT SHOWS BEGIN… #YRF adds late night shows of #Pathaan - starting tonight [from 12.30 am] - across #India to meet the unprecedented public demand. pic.twitter.com/0ZpOukqpFs
Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप ने 'पठान' को बताया 'खतरनाक', फिल्म देख बोले- शाहरुख इतना हसीन पहले कभी नहीं लगा
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 'पठान' ने आज, बुधवार को 52.50 करोड़ रुपये की बंपर कमाई कर ली है। अपने ओपनिंग डे पर ही शाहरुख ने प्रभास की फिल्म 'बाहुबली' को पछाड़ दिया है। इस शानदार कलेक्शन के साथ शाहरुख ने आमिर खान के फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को पीछे छोड़ दिया है। आमिर की फिल्म ने पहले दिन 52.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
Akshay Kumar: 'सेल्फी' की रिलीज से पहले साईं बाबा के मंदिर पहुंचे अक्षय कुमार, भीड़ में गिरा फैन तो खुद उठाया
हर तरफ ही शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का डंका बज रहा है। बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ और भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारे भी 'पठान' फिल्म पर अपनी राय रख रहे हैं। देश के कोने-कोने से फैंस के मजेदार वीडियोज सामने आ रहे हैं, जो 'पठान' देखने के बाद बहुत उत्साहित हैं और कह रहे हैं कि उनका पैसा वसूल हो गया है।
Pathaan Movie Live Updates: शो रद्द...फटे पोस्टर और जमकर विरोध, जानिए पठान की रिलीज के बाद कहां-कहां हुआ बवाल