बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से ही लगातार यह फिल्म धमाल मचा रही है। देश ही नहीं इस फिल्म ने विदेशों में भी बंपर कमाई की है। पठान ने सिनेमाघरों में एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को 50 दिनों का समय पूरा हो गया है, लेकिन अभी भी यह फिल्म भारत के 800 सिनेमाघरों और दुनिया के 20 देशों के 135 सिनेमाघरों में लगी हुई है। अब खबर आ रही है कि बहुत जल्द यह फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज होने जा रही है।
Pathaan Ott Release: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही 'पठान', जानिए कब और कहां देख सकेंगे फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिनेमाघरों में सबका मनोरंजन करने के बाद सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बहुत जल्द ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म पठान सिनेमाघरों में 56 दिन यानी 8 सप्ताह पूरे करने के बाद 22 मार्च, 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी। बहुत जल्द अमेजन प्राइम वीडियो भी इस फिल्म की रिलीज की घोषणा करेगा।
इसे भी पढ़ें- Salman Yusuff: सलमान युसूफ को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर किया गया परेशान, कन्नड़ में बात करने के लिए बनाया गया दबाव
अमेजन प्राइम वीडियो ने इस बात के संकेत जरूर दिए हैं, लेकिन अभी फिल्म रिलीज करने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फिल्म से हटाए गए सीन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाए जा सकते हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स ने भी इस पूरे मामले पर चुप्पी साधी हुई है। बता दें कि इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी पठान ने रिलीज होने से पहले से ही सुर्खियां बटोरना चालू कर दिया था। इसके गाने बेशर्म रंग को लेकर जमकर विवाद हुआ था। इस फिल्म के बायकॉट की भी खूब मांग की गई थी, लेकिन इसके बावजूद फिल्म सुपरहिट साबित हुई है।
शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह एटली कुमार की फिल्म 'जवान' में और डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में काम करते नजर आएंगे। शाहरुख खान की ये दोनों फिल्म साल 2023 में ही सिनेमाघोरों में रिलीज होने वाली है।