फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pathaan VS Tiger: यशराज फिल्म्स ने की पठान वर्सेज टाइगर की घोषणा, बड़े पर्दे पर फिर साथ नजर आएंगे सलमान-शाहरुख

Wed, 19 Apr 2023 01:16 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 19 Apr 2023 01:16 PM IST
सार


 

विज्ञापन
pathaan Vs tiger first official announcement from YRF salman khan shahrukh khan film
पठान में शाहरुख खान और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की फिल्म पठान के बाद उनकी अगली फिल्म जवान की खूब चर्चा हो रही है। वहीं सलमान और शाहरुख की अगली फिल्म पठान वर्सेज टाइगर की आधिकारिक घोषणा हो गई है। इसको लेकर यशराज फिल्म्स की ओर से एक थीम वीडियो साझा किया गया है, जिसमें सलमान और शाहरुख का धांसू अवतार नजर आ रहा है। हालांकि यह सीन शाहरुख खान की फिल्म पठान का है, लेकिन इसके जरिए मेकर्स ने इस बात को साफ कर दिया है कि फिल्म में सलमान और शाहरुख खान नजर आने वाले हैं। 

pathaan Vs tiger first official announcement from YRF salman khan shahrukh khan film
सलमान खान-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर फैंस में जबर्दस्त क्रेज देखने को मिला था। कुछ ऐसा ही क्रेज सलमान खान की आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर देखने को मिल रहा है। सलमान का कोई फैन फिल्म के लिए पूरा थिएटर बुक करा रहा है तो वहीं कई फैंस इस फिल्म के टिकट की होड़ में हैं। इन सबको देखते हुए इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि पठान वर्सेस टाइगर भी इसी तरीके से बड़ी फिल्म बनकर उभर सकती है। 

इसे भी पढ़ें- Saif Ali Khan: जूनियर एनटीआर संग NTR 30 में काम करने को लेकर उत्साहित हैं सैफ, कही यह बात

pathaan Vs tiger first official announcement from YRF salman khan shahrukh khan film
शाहरुख खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म में सलमान खान और शाहरुख खान एक दूसरे के खिलाफ जंग लड़ते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का भी निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करने वाले हैं। फिल्म के बजट की बात करें तो खबरों के अनुसार पठान वर्सेज टाइगर का बजट 200 से 250 करोड़ के बीच रखा गया था। लेकिन अब इस फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपये रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
pathaan Vs tiger first official announcement from YRF salman khan shahrukh khan film
सलमान खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

खबरें तो यह भी हैं कि इस फिल्म में जोया और रुबीना यानि दीपिका और कटरीना भी नजर आने वाली हैं। दोनों ही अभिनेत्रियां इस फिल्म में पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।  खबरों के अनुसार हॉलीवुड स्टार जेसन मामोआ इस फिल्म में बतौर विलेन के किरदार में नजर आ सकते हैं। जेसन को इससे पहले गेम ऑफ थ्रोन्स में भी देखा जा चुका है। 

विज्ञापन
pathaan Vs tiger first official announcement from YRF salman khan shahrukh khan film
टाइगर वर्सेज पठान - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज होने वाली है। वहीं शाहरुख खान भी जवान और डंकी शूटिंग में व्यस्त नजर आ रहे हैं। वहीं कटरीना कैफ के पास पाइपलाइन में जी ले जरा और टाइगर फ्रेंचाइजी की फिल्में हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज होने वाली है। वहीं शाहरुख खान भी जवान और डंकी शूटिंग में व्यस्त नजर आ रहे हैं। वहीं कटरीना कैफ के पास पाइपलाइन में जी ले जरा और टाइगर फ्रेंचाइजी की फिल्में हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed