फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2 साल पहले फिल्म की शूटिंग के दौरान इस एक्ट्रेस ने स्कूल को लिया था गोद, अब बच्चों ने मनाया जन्मदिन

Sat, 20 Jul 2019 04:37 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 20 Jul 2019 04:37 PM IST
विज्ञापन
Pati Patni Aur woh actress Bhumi Pednekar celebrated birthday in Morena school
Bhumi Pednekar birthday celebration - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

हिंदी सिनेमा की अनोखी प्रयोगधर्मी अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने अपना जन्मदिन अपनी मां और बहन के साथ लखनऊ में फिल्म 'पति पत्नी और वो' की शूटिंग करते हुए मनाया, लेकिन लखनऊ से कोसों दूर मुरैना के एक स्कूल में भी भूमि का जन्मदिन बहुत संजीदगी के साथ मनाया गया।

Pati Patni Aur woh actress Bhumi Pednekar celebrated birthday in Morena school
Bhumi Pednekar birthday celebration - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
चंबल घाटी में वेश्यावृति की रोकथाम योजना के तहत मुरैना में स्थापित इस स्कूल को उन्होंने अपनी फिल्म 'सोनचिड़िया' की शूटिंग के दौरान गोद लिया था। अभ्युदय आश्रम नाम का यह आवासीय स्कूल मध्य प्रदेश के उन गिने चुने स्कूलों में हैं जिन्हें पिछड़े, आदिवासी और गरीब इलाकों में खास मकसद से स्थापित किया गया है।
Pati Patni Aur woh actress Bhumi Pednekar celebrated birthday in Morena school
Bhumi Pednekar birthday celebration - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इस स्कूल में बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ ऐसे हुनर भी सिखाए जाते हैं, जिनसे वे रोजगार ढूंढने लायक बन सकें और वेश्यावृति के दलदल से बच सकें। दो साल पहले जब भूमि इस क्षेत्र में अपनी फिल्म 'सोनचिड़िया' की शूटिंग करने पहुंची तो उन्हें इस स्कूल के बच्चों की हालत देखकर अच्छा नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pati Patni Aur woh actress Bhumi Pednekar celebrated birthday in Morena school
Bhumi Pednekar birthday celebration - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
उसी दिन भूमि ने इस स्कूल का खर्चा उठाने की जिम्मेदारी ली और पिछले दो साल से वह इस स्कूल की अघोषित संरक्षक हैं। भूमि ने कभी अपनी इस सामाजिक जिम्मेदारी को लेकर कोई प्रचार नहीं किया।
विज्ञापन
Pati Patni Aur woh actress Bhumi Pednekar celebrated birthday in Morena school
Bhumi Pednekar birthday celebration - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

अमर उजाला को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस स्कूल के बच्चों ने इस बार भूमि पेडनेकर का जन्मदिन मनाने का फैसला किया और स्कूल में ही बैनर और गुब्बारे लगाकर उनका जन्मदिन मनाया। बच्चों ने इस दिन एक केक भी काटा। आसपास की बस्तियों के लोग भी इस समारोह में शामिल हुए और सबने मिलकर भूमि की लंबी उम्र की प्रार्थना भी की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed