{"_id":"5d6b67b88ebc3e01567efab2","slug":"pawan-kalyan-birthday-special-south-superstar-marriage-details-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साउथ के इस सुपरस्टार ने पहली बार किया था इस ब्रांड का विज्ञापन, 16 साल में रचाईं हैं तीन शादियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
साउथ के इस सुपरस्टार ने पहली बार किया था इस ब्रांड का विज्ञापन, 16 साल में रचाईं हैं तीन शादियां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 02 Sep 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
पवन कल्याण
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण को कौन नहीं जानता। करीब 23 साल पहले टॉलीवुड में आए पवन ने कुछ चुनिंदा फिल्में ही की हैं। लेकिन उनकी स्टाइलिश और पावर इमेज लोगों के दिलों में बरकरार है। पवन कल्याण एक्टिंग से इतर एक अलग ही दिशा में अपनी भागीदारी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं और वह है राजनीति के क्षेत्र में। पवन जनसेना पार्टी के अध्यक्ष हैं।
2 of 5
पवन कल्याण
पवन कल्याण सुपरस्टार एक्टर चिरंजीवी के छोटे भाई हैं। पवन की पहली फिल्म ‘अक्कड़ अम्माई लक्कड़’ 1996 में आई थी। 1998 में पवन की फिल्म ‘ठोली प्रेमा’ की को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। पवन कल्याण को खेती का बहुत शौक है। वो खाली वक्त मिलने पर अपने फॉर्म हाउस पर खेती करते मिलते हैं। इसके अलावा उनकी एक्टिंग के बारे में तो आ जानते ही होंगे। पवन को साउथ का अमिताभ बच्चन कहा जाता है।
3 of 5
पवन कल्याण
पवन कल्याण तीन बार शादी कर चुके हैं। पवन कल्याण की पहली पत्नी नंदिनी थीं, जिनसे उन्होंने 1997 में शादी की लेकिन 1999 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद पवन ने 2009 में रेनू देसाई से शादी की। लेकिन 3 साल बाद ही 2012 में पवन और रेनू अलग हो गए। पवन ने 2013 में अन्ना लेजनेवा से शादी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पवन कल्याण
- फोटो : ANI
पवन का एक्टिंग करियर 23 साल से भी ज्यादा का है। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 23 फिल्में की हैं। वे एक फिल्म के लिए करीब 18 करोड़ रुपए फीस लेते हैं। पवन कल्याण के राजनीति में बिजी होने के बावजूद उनका क्रेज फैंस में कम नहीं हुआ है। पवन मार्च 2014 में जन सेना पार्टी बना कर राजनीति में भी आ गए।
विज्ञापन
5 of 5
पवन कल्याण
तेलुगु फिल्मों के एक्टर पवन कल्याण फिल्म डायरेक्टर, सिंगर, कोरियोग्राफर, स्क्रीन राइटर और मार्शल आर्टिस्ट भी हैं। उनकी स्टाइलिश और पावर इमेज लोगों के दिलों में घर कर चुकी है। पवन कल्याण साउथ के पहले एक्टर हैं जिन्होंने पेप्सी का विज्ञापन किया था। क्या आप जानते हैं पवन कल्याण डायरेक्शन में जाना चाहते थे लेकिन सुपरस्टार चिरंजीवी की पत्नी सुरेखा ने उन पर एक्टिंग करने के लिए जोर डाला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।