टीवी की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी पिछले दिनों पति अभिनव कोहली के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने को लेकर चर्चा में थीं। अभिनेत्री ने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। यही नहीं उन्होंने अभिनव पर बेटी पलक के साथ बदतमीजी के भी आरोप लगाए। शिकायत के बाद अभिनव कोहली को गिरफ्तार कर लिया गया था फिलहाल वो जमानत पर रिहा हैं। इस मामले के बाद श्वेता की जिंदगी फिलहाल कैसी चल रही हैं उन्होंने पोस्ट के जरिए खुद बताया।
पति पर घरेलू हिंसा के आरोपों के बाद अब ऐसी है श्वेता तिवारी की जिंदगी, पोस्ट लिख खुद बताई सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्वेता तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी पलक के साथ एक खुशनुमा सी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में श्वेता ने टीशर्ट और जींस कैरी की। उनके बगल में पलक बैठी हैं और अभिनेत्री के साथ मुस्कुरा रही हैं। श्वेता और पलक के बीच बॉन्डिंग मां-बेटी से ज्यादा एक दोस्त की तरह है। बहरहाल उनकी यह तस्वीर फैंस के लिए राहत की तरह है।
A post shared by Shweta Tiwari (@shweta.tiwari) on
श्वेता ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- 'परिवार, जिंदगी और एक्शन! क्या आप कभी उम्मीद करते हैं कि आप अपने बच्चों या प्रियजनों के साथ समय के पलों को वहीं रोक दें। अगर हम यह कर सकते। हालांकि हम समय को रोक नहीं सकते हैं, हम यादों को सहेज कर रख सकते हैं।' श्वेता के इस पोस्ट से साफ है कि उनकी जिंदगी फिर से सामान्य हो रही है और बच्चों के साथ वक्त बिता रही हैं।
इससे पहले एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के मुताबिक, अभिनव ने गुस्से में श्वेता की बेटी पलक को थप्पड़ मार दिया था। श्वेता ने पुलिस को बताया कि अभिनव अक्सर शराब के नशे में रहते हैं। अभिनव और श्वेता के बीच बीते एक साल से कुछ ठीक नहीं चल रहा है हालांकि दोनों ने इस बारे में कभी मीडिया से बात नहीं की।
श्वेता तिवारी और अभिनव कोहली ने 2013 में शादी की थी। दोनों के एक बेटा है रेयांश कोहली। श्वेता ने ये शादी पलक की रजामंदी के बाद ही की थी। पलक, श्वेता तिवारी और उनके पहले पति राजा चौधरी की बेटी हैं। राजा चौधरी और श्वेता का तलाक घरेलू हिंसा के कारण हुआ था।