{"_id":"6221c453f449ae35ea2d0729","slug":"pawan-kalyan-film-bhimla-nayak-hindi-trailer-is-out","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bheemla Nayak In Hindi: भीमला नायक का हिंदी ट्रेलर रिलीज, पवन कल्याण की फिल्म ने पहले दिन की थी 60 करोड़ की कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bheemla Nayak In Hindi: भीमला नायक का हिंदी ट्रेलर रिलीज, पवन कल्याण की फिल्म ने पहले दिन की थी 60 करोड़ की कमाई
साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण की हालिया रिलीज फिल्म भीमला नायक रिलीज होने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन कर रही है। फैंस से शानदार रिस्पॉन्स मिलने के बाद निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर हिंदी में रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में पवन कल्याण और राणा दग्गुबाती मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का तेलुगु वर्जन 25 फरवरी को पर्दे पर रिलीज कर दिया गया था। भीमला नायक अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पहले ही दिन 60 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी और पांचवें दिन तक 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था।
2 of 4
भीलमा नायक
- फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी भाषी लोगों में साउथ की फिल्मों के हिंदी वर्जन के लिए क्रेज बढ़ता जा रहा है। इस फिल्म का हिंदी ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंस में उत्सुकता बढ़ गई है। वह हिंदी भाषा में इस फिल्म को देखने का इंतजार कर रहे हैं। कोरोना के बाद रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ऐसे में भीमला नायक फिल्म के हिंदी में रिलीज होने के बाद हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' पर असर पड़ सकता है। अगर देखा जाए तो भीलमा नायक के साउथ वर्जन ने ही गंगूबाई के कलेक्शन पर असर डाला है।
3 of 4
राणा दग्गुबाती, पवन कल्याण
- फोटो : social media
भीलमा नायक 2020 की मलयालम में हिट फिल्म अय्यप्पनम कोशियुम का तेलुगु वर्जन है। इसमें पृथ्वीराज और बीजू मेनन मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्देशन सागर के चंद्रा ने किया है। सितारा एंटरटेनमेंट्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता एस नागा वामसी और फिल्म के निर्देशक सागर के चंद्रा निर्देशित हैं। फिल्म में नित्या मेनन और संयुक्ता मेनन भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राणा दग्गुबाती
- फोटो : instagram/ranadaggubati
भीलमा के ट्रेलर की शुरुआत पवन कल्याण के फाइट सीक्वेंस से होती है, जहां वह दुश्मनों से लड़ाई करते नजर आते हैं। दूसरी ओर, वीडियो में राणा दग्गुबाती को दिखाया गया है जो पवन कल्याण से बदला लेने की कोशिश करता है। पवन कल्याण एक पुलिस वाले की भूमिका में हैं जो राणा को गलत काम करने के लिए गिरफ्तार कर लेता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।