फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bahubali 3: बाहुबली 3 के लिए एसएस राजामौली से फिर हाथ मिलाने वाले हैं प्रभास, एक इंटरव्यू में किया खुलासा

Fri, 04 Mar 2022 02:12 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 04 Mar 2022 02:12 PM IST
विज्ञापन
Prabhas may be seen again in SS Rajamouli Baahubali 3
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ के सुपरस्टार कहे जाने वाले प्रभास की हर फिल्म के लिए उनके फैंस उत्साहित रहते हैं। दर्शकों का उत्साह बढ़ाते हुए प्रभास ने अपने फैंस को एक इशारा दिया है। दरअसल वह फिर से महेन्द्र बाहुबली बनने की तैयारी में हैं। एक इंटरव्यू में प्रभास ने बताया कि वह बाहुबली के डायरेक्टर एसएस राजामौली से फिर हाथ मिला सकते हैं। प्रभास ने कहा कि राजामौली बाहुबली की फ्रेंचाइजी  बंद करने की तैयारी में नहीं हैं। ऐसे में इस फिल्म का अगला पार्ट जल्द आ सकता है। ऐसे में फैंस फिर से प्रभास को बाहुबली में देखने के लिए उत्सुक हो रहे हैं।

Prabhas may be seen again in SS Rajamouli Baahubali 3
प्रभास

बाहुबली के दो सुपरहिट पार्टस के बाद इसके तीसरे एपिसोड की कई बार चर्चा हो चुकी है, लेकिन अभी तक इसके बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। खबरों के मुताबिक निर्देशक एसएस राजामौली और बाहुबली स्टार प्रभास का तीसरे पार्ट पर काम भी चल रहा है। हालांकि अभी बाहुबली के लिए दर्शकों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि प्रभास इस समय अपनी दूसरी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। 

Prabhas may be seen again in SS Rajamouli Baahubali 3
राधे श्याम ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

इस समय प्रभास अपनी आने वाली फिल्म राधे श्याम के प्रमोशन में व्यस्त हैं। प्रभास की ये फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में प्रभास के अलावा पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं। इस फिल्म के निर्देशक राधा कृष्ण कुमार हैं। फिल्म को 1970 के हिसाब से सेट किया गया है। इसका ट्रेलर भी काफी ग्रैंड है। प्रभास की ये फिल्म भी बड़े बजट की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhas may be seen again in SS Rajamouli Baahubali 3
राधे श्याम - फोटो : सोशल मीडिया

एक इंटरव्यू के दौरान राधे श्याम के निर्देशक राधा कृष्ण कुमार ने प्रभास की तारीफ जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा हमें प्रभास जैसे एक्टर को फिल्म में लेकर खुशी होती है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि उनकी पॉपुलरिटी और फैंस  को देखते हुए दर्शकों को एक अच्छी कहानी से रुबरु कराएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed