फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Virat Kohli 100th Test: नेटिजन्स ने अनुष्का शर्मा को किया ट्रोल, कहा- "यह विराट के लिए खास दिन है, तुम...."

Fri, 04 Mar 2022 02:04 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 04 Mar 2022 02:04 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma trolled for joining Virat Kohli during cricketer's 100th Test felicitation
विराट और अनुष्का कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

बीसीसीआई ने भारत के बल्लेबाजी और पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के 100वें अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच से पहले शुक्रवार सुबह सम्मानित किया। गौरतलब है कि विराट कोहली 100वां टेस्ट मैच खेलने वाले 12वें भारतीय खिलाड़ी हैं। सचिन तेंदुलकर के नाम 200 टेस्ट खेलने का सर्वकालिक रिकॉर्ड है, जो क्रिकेट इतिहास में सबसे अधिक है।

Anushka Sharma trolled for joining Virat Kohli during cricketer's 100th Test felicitation
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के दिग्गज बल्लेबाज और टीम के मौजूदा मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने 33 वर्षीय विराट कोहली को एक विशेष टोपी से सम्मानित किया। जिसके बाद विराट कोहली कहते हैं कि "यह पल मेरे लिए बेहद खास है। मेरी पत्नी और मेरे भाई यहां पर मौजूद हैं। यह टीम के साथ खेला जाने वाला खेल है इसलिए यह आप सबके सहयोग के बिना नहीं हो सकता था। बीसीसीआई को भी शुक्रिया।"

Anushka Sharma trolled for joining Virat Kohli during cricketer's 100th Test felicitation
विराट और अनुष्का कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

इस खास मौके पर विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं। हालांकि, ट्विटर यूजर्स को अनुष्का की उपस्थिति खल रही थी। एक यूजर लिखते हैं, "अनुष्का शर्मा वहां क्या कर रही हैं? तो जो भी 100वां टेस्ट खेलेगा, वह बीसीसीआई अभिनंदन में अपनी पत्नियों को भी शामिल करेगा क्या? केवल विराट कोहली वहां खड़े होने के योग्य हैं क्योंकि उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ ये उपलब्धि हासिल की है।" वहीं एक अन्य यूजर लिखता है, "अनुष्का शर्मा फील्ड पर क्या कर रही है? क्या नियमों के मुताबिक उसको फील्ड पर आने की अनुमति है?"






 
विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma trolled for joining Virat Kohli during cricketer's 100th Test felicitation
विराट और अनुष्का कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

पूरी भारतीय टीम के सामने कोहली को कैप देते हुए राहुल द्रविड़ ने कहा, "यह इसके लिए योग्य हैं, अच्छी कमाई है, और उम्मीद है कि यह बस आने वाली कई उपलब्धियों की बस एक शुरुआत हो। जैसा कि हम ड्रेसिंग रूम में कहते हैं, इसे दोगुना करें।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed