फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Covid 19: करिश्मा कपूर ने छिपाई कोरोना संक्रमित होने की बात? करीना-काजोल की बातचीत में सामने आया सच

Fri, 04 Mar 2022 01:24 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 04 Mar 2022 01:24 PM IST
विज्ञापन
is Raja Hindustani Actress Karisma Kapoor tests positive for COVID-19?
करिश्मा कपूर - फोटो : Instagram

देशभर में कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिल रही है। लोगों की जिंदगी वापस पटरी पर लौट रही हैं। उधर महाराष्ट्र में भी कोरोना और ओमिक्रॉन के मामले कम हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में 467 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। राज्य में आज 12 लोगों की मौत हुई है। इसी बीच अब बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को कोविड पॉजिटिव होने की खबर समाने आ रही है। हालांकि करिश्मा ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी नहीं दी है। लेकिन करीना कपूर और काजोल की बातचीत में इसका खुलासा हो गया है।

is Raja Hindustani Actress Karisma Kapoor tests positive for COVID-19?
करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर - फोटो : Instagram

काजोल और करीना की बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, उसमें करीना, काजोल से कहती नजर आ रही हैं कि ‘लोलो की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।’ करीना के पति और एक्टर सैफ अली खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर लोलो के जल्दी ठीक होने की दुआ की है।

is Raja Hindustani Actress Karisma Kapoor tests positive for COVID-19?
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

करीना और काजोल की मुलाकात महबूब स्टूडियो के बाहर हुई। जिसमें करीना ने बताया कि हम सभी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इसपर काजोल ने बताया कि उन्हें भी कोरोना हो गया था। इसी बीच करिश्मा की कोरोना रिपोर्ट को लेकर करीना कहती दिखीं कि लोलो भी पॉजिटिव है और ये बात पैपराजी के कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
is Raja Hindustani Actress Karisma Kapoor tests positive for COVID-19?
करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा - फोटो : Social Media

आपको बता दें पिछले साल करण जौहर के घर करीना कपूर, अमृता अरोड़ा और करिश्मा समेत कुछ सेलेब्स गेट टुगेदर के लिए इकट्ठा हुए थे। इसके एक हफ्ते बाद करीना और अमृता अरोड़ा समेत कई सेलेब्स की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। हालांकि करण जौहर या उनके परिवार में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद सभी को जमकर ट्रोल किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed