फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lock Upp: अश्लीलता फैलाने के आरोप पर बोलीं पूनम पांडे, 'लोग रात में मेरी वीडियो देखते हैं और सुबह...'

Fri, 04 Mar 2022 12:51 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 04 Mar 2022 12:51 PM IST
विज्ञापन
Poonam Pandey says People watch my videos in the night and troll me in the morning
पूनम पांडे - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो पोस्ट कर चर्चा बटोरने वालीं पूनम पांडे इन दिनों कंगना रणौत की जेल यानी लॉकअप में बंद हैं। इस शो में पूनम अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे कर रही हैं। बीते दिनों पूनम ने बताया था कि कैसे उनके पति ने सुहागरात पर ही उनसे मारपीट की जिसकी वजह से उनके ब्रेन हेमरेज हो गया था। अब पूनम ने उन लोगों पर निशाना साधा है जो उन्हें ट्रोल करते हैं। 

Poonam Pandey says People watch my videos in the night and troll me in the morning
पूनम पांडे - फोटो : Instagram

कंगना के शो में पूनम अंजलि अरोड़ा और तहसीन पूनावाला से बात करती नजर आईं जिसमें उन्होंने उन लोगों पर निशाना साधा जो उनकी वीडियो पर ट्रोल करते हैं। इतना ही नहीं पूनम ने यह भी कहा कि वह जल्द ही देश से बाहर यूएस शिप्ट हो जाएंगी। इसी बातचीत में तहसीन पूनम से कहते हैं लोग आपकी वीडियो पहले देखते हैं, और फिर आपके बारे में ही बुरा कहते हैं, इसपर पूनम कहती हैं, मैं आपसे सहमत हूं, 60 मिलियन इंप्रेशन्स, 200 मिलियन हर महीने यूं ही नहीं आते हैं! 

Poonam Pandey says People watch my videos in the night and troll me in the morning
पूनम पांडे - फोटो : Instagram

पूनम आगे कहती हैं, ये वो लोग हैं जो रात में मेरी वीडियो देखते हैं और फिर सुबह उठकर ट्रोलिंग शुरू कर देते हैं, मेरे खिलाफ कमेंट करना शुरू कर देते हैं।  मैं जानना चाहती हूं कि बेशर्म आखिर है कौन? वो या मैं, रात में वीडियो देखने के बाद इन्हें सुबह शर्म आती है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Poonam Pandey says People watch my videos in the night and troll me in the morning
पूनम पांडे - फोटो : instagram/ipoonampandey

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए पूनम कहती हैं, ये लोग और कोई नहीं बल्कि चार पांच औरतों का झुंड है जो खाली बैठकर दूसरी औरतों की बुराई करती हैं। उनको हमेशा मेरे बारे में फिक्र रहती कि मैं शादी करूंगी या नहीं? मैं क्या कपड़े पहनती हूं? क्या मैं कभी बच्चे को जन्म दूंगी? मैं उन सबको बताना चाहती हूं कि ये मेरी जिम्मेदारी है और इसे मुझे ही हैंडल करने दीजिए।

विज्ञापन
Poonam Pandey says People watch my videos in the night and troll me in the morning
पूनम पांडे - फोटो : insta
हाल ही में, एक साक्षात्कार के दौरान, पूनम ने कहा कि वह इस रियलिटी शो के माध्यम से अपना असली पक्ष प्रकट करना चाहती हैं। पूनम कहती हैं “मुझे पता है कि मैं फेमस हुई, कभी-कभी गलत कारणों से भी, लेकिन मैं उस पर सवार नहीं हो सकती। मैं भी एक इंसान हूं, जिसमें भावनाएं हैं और सिर्फ विवाद नहीं”। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed