फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gangubai Collection Day 7: 'गंगूबाई' की कमाई में आई गिरावट, सातवें दिन महज इतना हुआ टोटल कलेक्शन

Fri, 04 Mar 2022 12:42 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 04 Mar 2022 12:42 PM IST
विज्ञापन
Gangubai Collection 7th day collection alia bhatt film earn 67 crore in total collection
गंगूबाई काठियावाड़ी कलेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म 24 फरवरी को सिनेमाघरों पर आई थी और आते ही इस फिल्म ने धमाल मचा दिया। इस फिल्म में आलिया की एक्टिंग को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। हर किसी का मानना है कि इस फिल्म में आलिया ने अपनी बेस्ट एक्टिंग का प्रदर्शन किया है और इसी वजह से दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखना पसंद कर रहे हैं, जिस वजह से फिल्म का कलेक्शन भी ठीक चल रहा था लेकिन अब धीरे-धीरे फिल्म की कमाई में गिरावट देखी जा रही है। फिल्म के सातवें दिन यानी गुरुवार का कलेक्शन सामने आ गया है जो बुधवार के कलेक्शन से भी कम है।

Gangubai Collection 7th day collection alia bhatt film earn 67 crore in total collection
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'गंगूबाई काठियावाड़ी' को रिलीज हुए पूरे सात दिन हो गए हैं और सातवें दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। फिल्म ने बुधवार यानी छठे दिन 6.5 करोड़ की कमाई की थी और सातवें दिन फिल्म की कमाई इससे भी कम हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को इस फिल्म ने 5.24 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 67 करोड़ तक पहुंच गया है। हालांकि, कमाई की रफ्तार से साफ है कि फिल्म को 100 करोड़ का आंकड़ा छूने में अभी भी समय लगेगा।

Gangubai Collection 7th day collection alia bhatt film earn 67 crore in total collection
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने अपने पहले वीकेंड पर शानदार कमाई की थी। फिल्म ने पहले दिन टोटल 10.5 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई में रफ्तार देखने को मिली थी। इस दिन का कुल कलेक्शन 13.32 करोड़ रुपए का था। वहीं, रविवार की छुट्टी का फायदा मिलने से फिल्म ने 15.30 करोड़ रुपए कमा लिए थे लेकिन वीकेंड के बाद ही कमाई में गिरावट देखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gangubai Collection 7th day collection alia bhatt film earn 67 crore in total collection
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'गंगूबाई काठियावाड़ी' का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है। इस फिल्म में आलिया ने 'गंगूबाई' का किरदार निभाया है, जो एक सेक्स वर्कर होती है। फिल्म की कहानी कमाठीपुरा की गंगूबाई की जिंदगी पर आधारित है, जिसे कभी 1000 रुपये में बेच दिया गया था। इसके बाद ही वह सेक्स वर्कर बन गई थी। हालाकिं, गंगूबाई ने अपने लोगों के लिए काफी कुछ किया था, जिसका जिक्र फिल्म में है।

विज्ञापन
Gangubai Collection 7th day collection alia bhatt film earn 67 crore in total collection
गंगूबाई काठियावाड़ी में अजय देवगन रहीम लाला के किरदार में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आलिया भट्ट के अलावा, इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन भी दमदार रोल में नजर आ रहे हैं। वह फिल्म में रहीम लाला का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म से एक्टर और डांसर शांतनु माहेश्वरी ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed