फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tiger 3 Teaser: खत्म हुआ इंतजार! ईद पर आएगी सलमान खान, कटरीना कैफ की 'टाइगर 3'; यशराज फिल्म्स ने जारी किया टीजर

Fri, 04 Mar 2022 12:16 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 04 Mar 2022 12:16 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan and Katrina Kaif Film Tiger3 Will release in cinemas on 21st April, Eid 2023
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की 'पठान' की रिलीज डेट की घोषणा के बाद से ही प्रशंसक सलमान खान की 'टाइगर 3' के अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं। गुरुवार को यशराज फिल्म्स ने वीडियो जारी कर सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म की रिलीज डेट घोषित कर दी है। बता दें कि आधिकारिक जानकारी के मुताबिक यह फिल्म 21 अप्रैल, 2023 यानी अगले साल ईद पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। 

Salman Khan and Katrina Kaif Film Tiger3 Will release in cinemas on 21st April, Eid 2023
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

सुपरस्टार सलमान खान खान ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टाइगर 3' का पहला टीजर जारी किया है। टीज़र में कटरीना कैफ कुछ शानदार एक्शन करते हुए दिखाई दे रही हैं। अंत में कटरीना कैफ सलमान खान से पूछती हैं, 'क्या आप रेडी हो' तक भाईजान कहते हैं, 'टाइगर हमेशा रेडी होता है'। टीजर को शेयर करते हुए सलमान खान लिखते हैं, "हम सब अपना अपना ख्याल रखें.. 2023 ईद पर टाइगर 3... आइए सब वहां रहें ..हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है। 21 अप्रैल 2023 को अपने नजदीकी बड़े पर्दे पर यशराज फिल्म्स के साथ टाइगर 3 का जश्न मनाएं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

Salman Khan and Katrina Kaif Film Tiger3 Will release in cinemas on 21st April, Eid 2023
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि टाइगर 3 सलमान और कटरीना की एक्शन फिल्मों की सीरीज का तीसरा भाग है। इसका निर्देशन मनीष शर्मा द्वारा किया जाएगा। फिल्म में, सलमान खान भारतीय जासूस अविनाश सिंह 'टाइगर' राठौर की भूमिका निभा रहे हैं, जिसे एक पाकिस्तानी जासूस जोया हुमैमी (कटरीना) से प्यार हो जाता है। तीसरी फिल्म की शूटिंग हाल ही में दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में पूरी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan and Katrina Kaif Film Tiger3 Will release in cinemas on 21st April, Eid 2023
सलमान खान-कटरीना कैफ - फोटो : अमर उजाला मुंबई

इससे पहले सलमान और कटरीना ने तुर्की, रूस और ऑस्ट्रिया में भी फिल्म की शूटिंग की थी। इसमें इमरान हाशमी भी हैं। 'एक था टाइगर' नामक लोकप्रिय फ्रैंचाइज़ी की पहली फिल्म 2012 में आई और कबीर खान द्वारा निर्देशित की गई थी। फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। दूसरी फिल्म, 'टाइगर ज़िंदा है', 2017 में रिलीज़ हुई थी और इसका निर्देशन अली अब्बास ज़फ़र ने किया था। सलमान और कटरीना ने फ्रैंचाइज़ी की दोनों किस्तों में अभिनय किया है।

यहां देखिए टीजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed