फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुशखबरी: आदित्य नारायण बने पापा, सिंगर की पत्नी श्वेता ने बेटी को दिया जन्म

Fri, 04 Mar 2022 11:46 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 04 Mar 2022 11:46 AM IST
विज्ञापन
Singer Aditya Narayan and Shweta Agarwal blessed with baby girl
आदित्य नारायण - फोटो : सोशल मीडिया

सिंगर और होस्ट आदित्य नारायण के घर खुशखबरी आई है। आदित्य नारायण की पत्नी श्वेता अग्रवाल प्रेग्नेंट थीं और अब श्वेता ने एक नन्ही परी को जन्म दिया है। आदित्य और श्वेता माता-पिता बन गए हैं। श्वेता ने एक प्यारी बेटी को जन्म दिया है। हालांकि, श्वेता और आदित्य 24 फरवरी को ही माता-पिता बन गए थे लेकिन उन्होंने अपनी बेटी की तस्वीर शेयर कर ये गुडन्यूज फैंस के साथ साझा नहीं की। हाल ही में, आदित्य ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें सिंगर ये गुडन्यूज फैंस को दी है। इस इंटरव्यू में आदित्य ने कहा कि वह हमेशा से चाहते थे कि उन्हें एक बेटी ही हो।

Singer Aditya Narayan and Shweta Agarwal blessed with baby girl
आदित्य नारायण, श्वेता अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

आदित्य नारायण ने 'बॉम्बे टाइम्स' को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें सिंगर ने बताया कि कई लोगों ने मुझे कहा था कि बेटा होगा। लेकिन मैं हमेशा से ही उम्मीद करता आ रहा था कि मेरी एक बेटी हो। बेटियां अपने पिता के सबसे ज्यादा करीब होती हैं और मैं बहुत खुश हूं कि मेरे घर नन्ही परी आई है। माता-पिता बनकर श्वेता और मैं बहुत खुश है।

Singer Aditya Narayan and Shweta Agarwal blessed with baby girl
आदित्य नारायण, श्वेता अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे आदित्य नारायण ने बताया कि मैं डिलीवरी के समय श्वेता के साथ ही था। तब श्वेता को देखकर मुझे महसूस हुआ कि महिलाएं एक बच्चे को इस दुनिया में लाने के लिए कितनी हिम्मत दिखाती हैं। मेरी श्वेता के लिए रिस्पेक्ट और प्यार कई गुना बढ़ गया है। जब एक महिला बच्चे को जन्म देती है तो कई चीजों का सामना करती हूं। प्रेग्नेंसी के दौरान भी महिलाओं को कई चीजों का सामना करना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Singer Aditya Narayan and Shweta Agarwal blessed with baby girl
आदित्य नारायण, श्वेता अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

आदित्य म्यूजिक परिवार से हैं और इसी वजह से उन्होंने अपनी बेटी के लिए गाना गाना अभी से शुरू कर दिया। ये बात सिंगर ने बताई है। उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि मैं अभी से ही उसके लिए गाना गाता हूं। म्यूजिक उसके डीएनए में है। मेरी बहन ने उसे एक छोटा म्यूजिक प्लेयर गिफ्ट किया है। इस प्लेयर में नर्सरी राइम और आध्यात्मिक चीजें बजती है। उसकी म्यूजिक जर्नी अभी से शुरू हो गई।

विज्ञापन
Singer Aditya Narayan and Shweta Agarwal blessed with baby girl
आदित्य नारायण, श्वेता अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें  कि आदित्य नारायण और श्वेता ने एक दूसरे को 11 साल तक डेट किया है और फिर दोनों ने साल 2020 में शादी रचाई थी। दोनों की शादी कुछ करीबी लोगों के बीच पूरी हुई थी। वहीं अब दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है, जिससे वह बहुत खुश हैं।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed