{"_id":"627fa0f59a975876505b1caa","slug":"pawan-singh-and-jyoti-singh-are-getting-divorced-because-of-actress-smriti-sinha-understand-what-is-the-whole-matter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhojpuri: पवन सिंह के परिवार में तनातनी की वजह बनी भोजपुरी फिल्मों की ये नई हीरोइन, समझिए क्या है पूरा माजरा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhojpuri: पवन सिंह के परिवार में तनातनी की वजह बनी भोजपुरी फिल्मों की ये नई हीरोइन, समझिए क्या है पूरा माजरा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sat, 14 May 2022 06:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
स्मृति सिन्हा, पवन सिंह-ज्योति सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भोजपुरी फिल्मों के हीरो पवन सिंह इन दिनों अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक को लेकर सुर्खियों में हैं। पवन सिंह ने तलाक देने की अर्जी आरा के अदालत में लगाई है। वहीं, पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने पवन सिंह पर प्रताड़ित करने और मारपीट का आरोप लगाया है। लेकिन, इस पूरे झगड़े की वजह अब जाकर सामने आ रही है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों पवन सिंह अपनी हर नई फिल्म में जिस हीरोइन के नाम की संस्तुति कर रहे हैं, बताते हैं कि उसी के चलते पवन सिंह के घर में कोहराम मचा है।
2 of 4
पवन सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों पवन सिंह की अधिकतर फिल्में एक नई हीरोइन स्मृति सिन्हा के साथ बन रही हैं। स्मृति सिन्हा को अक्सर पवन सिंह के साथ फिल्मों की शूटिंग के बाद भी देखा जाता है। भोजपुरी सिनेमा में ये चलन आम रहा है कि किसी भोजपुरी हीरो को कोई नई हीरोइन पसंद आ जाए तो फिर अपनी सारी फिल्मों में वह उसे ही लेने का दबाव निर्माताओं पर डालते हैं। ऐसा ही कुछ पवन सिंह अब स्मृति सिन्हा को लेकर कर रहे हैं। जो भी निर्माता इन दिनों पवन सिंह को लेकर फिल्म बनाने की योजना बनाते हैं, उन्हें स्मृति सिन्हा को पैकेज डील में लेकर चलना होता है।
3 of 4
पवन सिंह, स्मृति सिन्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
पवन सिंह के करीबी बताते हैं कि पवन सिंह और स्मृति सिन्हा की इस दोस्ती से ही उनकी पत्नी ज्योति सिंह काफी अपसेट है। पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम भी अपने आकस्मिक निधन से पहले काफी परेशान रही थीं। उन दिनों पवन सिंह और अक्षरा सिंह की दोस्ती काफी गाढ़ी हो चली थी। तब पवन सिंह अपनी सारी फिल्मों में अक्षरा सिंह को ही लेने की जिद करते थे। हालांकि शादी के कुछ ही महीने बाद नीलम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तब फिर ऐसी चर्चाएं चली थीं कि पवन सिंह अब अक्षरा सिंह से शादी कर सकते हैं लेकिन पवन ने दूसरी शादी ज्योति सिंह से कर ली। तब अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर काफी गंभीर आरोप भी लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मोनालिसा, पवन सिंह, रानी चटर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षरा सिंह और स्मृति सिन्हा की ताजा तरीन दोस्ती से पहले पवन सिंह के चर्चे रानी चटर्जी और मोनालिसा के साथ करीबी दोस्ती को लेकर भी रहे हैं। रानी चटर्जी खुद इस बाद का खुलासा कर चुकी है कि वह भोजपुरी के एक स्टार के साथ दो महीने तक रिलेशनशिप में रही लेकिन उस स्टार की गलत आदतों और मारपीट की वजह से उनसे अलग हो गई। अब बताते हैं कि स्मृति सिन्हा के साथ पवन सिंह की दोस्ती एक बार फिर उनके घर में दिक्कतों की वजह बन चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।