फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

FLASHBACK: जब सोहेल खान को महंगी पड़ी मोहल्ले की ‘भाईगिरी’, सलमान के नाम की धौंस जमाने पर हुई ठुकाई

Sat, 14 May 2022 05:12 PM IST
मेघा चौधरी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 14 May 2022 05:12 PM IST
विज्ञापन
FLASHBACK: When Sohail Khan Used Salman Khan Name In A Fight And Beaten By The People
सोहेल खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के दबंग लेखक रहे सलीम खान के तीनों बेटे सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान एक दूसरे पर जान छिड़कते हैं। सलमान की तो अभी तक शादी नहीं हुई है लेकिन अरबाज खान के बाद अब सोहेल खान भी अपनी पत्नी से तलाक की राह पर हैं। सोहैल खान की बांद्रा में काफी रंगबाजी रही है और बताते हैं कि इस रंगबाजी के चक्कर में अक्सर वह अपनी सीमाएं भूल जाते रहे हैं। उनको सलमान खान का छोटा भाई होने का गुरूर रहा है लेकिन ऐसा भी एक बार हो चुकी है जब मामला बिगड़ने पर सलमान खान ने खुद आकर सोहेल खान का ये भूत उतारा।

FLASHBACK: When Sohail Khan Used Salman Khan Name In A Fight And Beaten By The People
सोहेल खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

किस्सा कुछ यूं है कि एक बार सोहेल खान अपने ही इलाके यानी कि बांद्रा के एक पब में पार्टी कर रहे थे। पार्टी से निकलने के बाद सोहेल खान एकदम मूड में थे। जब पब से बाहर निकले तो एकदम मस्ती वाले अंदाज में अपनी गाड़ी ड्राइव कर रहे थे। पीछे से किसी दूसरी गाड़ी का हॉर्न बार बार बज रहा था। लेकिन सोहेल खान को इस बात से फर्क नहीं पड़ा। जब सोहेल खान ने पीछे वाली गाड़ी को साइड नहीं दी तो वह गाड़ी किसी तरह उन्हें ओवरटेक करके आगे निकल गई। बस इसी बात पर सोहेल खान को गुस्सा आ गया। उन्होंने कुछ अनाप शनाप बक दिया। और, उनकी उम्मीद के विपरीत गाड़ी ओवरटेर करने वाले ने सोहेल खान की गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगा दी।

FLASHBACK: When Sohail Khan Used Salman Khan Name In A Fight And Beaten By The People
सलमान और सोहेल खान - फोटो : सोशल मीडिया

प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि इसके बाद दोनों के बीच खूब कहासुनी हुई और नौबत हाथापाई तक आ गई। सोहेल ने एक बार फिर सलमान खान के नाम को तुरुप के पत्ते की तरह इस्तेमाल करने की कोशिश की। इसके बाद गाड़ी वाले ने फोन करके कुछ और लोग बुला लिए और बताते हैं कि सबने मिलकर सोहेल खान की अच्छे से ठुकाई की। सोहेल खान ने इसके बाद अपने दोस्तों से सलमान खान को फोन करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
FLASHBACK: When Sohail Khan Used Salman Khan Name In A Fight And Beaten By The People
सलमान खान, सोहेल खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान को इस घटना के बारे पता चला तो वह अपने दल बल के साथ वहां पहुंचे लेकिन तब तक वो लोग सोहेल खान की कुटाई करके जा चुके थे। इसी बीच सलमान खान को अपने लोगों की तफ्तीश से पता चला कि जिन लोगों ने सोहेल खान की कुटाई की है वे अंधेरी पूर्व के एक तत्कालीन विधायक के बेटे और उनके दोस्त थे। सलमान खान को सारा माजरा समझ में आ गया। बात आगे और न बढ़े इसलिए वह सोहेल खान को उसी हालत में लेकर उस विधायक के घर गए और वहां सोहेल खान से सबसे माफी मंगवाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed