अभिनेता कमल हासन ने जब से अपनी फिल्म 'विक्रम' की घोषणा की है, उनके प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। फिल्म से जुड़ी हर अपडेट पर दर्शकों की नजर है। अब कल इस फिल्म का ट्रेलर और ऑडियो लॉन्च होगा। राज कमल फिल्म्स के ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी साझा की गई है। ट्विटर पर एक पोस्टर साझा किया गया है, जिसमें कमल हासन पिस्तौल लेकर नजर आ रहे हैं। इस पर लिखा है, 'ऑडियो एंड ट्रेलर लॉन्च टुमारो'। बता दें कि यह फिल्म आगामी 3 जून को रिलीज होगी।
Vikram Trailer: कमल हासन की फिल्म 'विक्रम' का ऑडियो और ट्रेलर कल होगा लॉन्च, रोमांच के लिए हो जाइए तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्थला पत्थाला गाना चर्चा में
हाल ही में इस फिल्म का पहला गाना 'पत्थला पत्थाला...' रिलीज किया गया है। इस गाने को कमल हासन ने लिखा है और उन्होंने ही इसे गाया है। मगर इस गाने को लेकर कमल हासन विवाद में फंस गए हैं। उन पर केस दर्ज हुआ है। हालांकि, वीडियो स्ट्रीमिंग साइट पर यह गाना काफी ट्रेंड कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, कमल हासन के खिलाफ 'पत्थला पत्थाला' गाने को लेकर पुलिस में केस दर्ज किया गया है। एक सामाजिक कार्यकर्ता का दावा है कि 'पत्थला पत्थाला' गाने में मौजूदा केंद्र सरकार का मजाक उड़ाया गया है और इससे देश का धार्मिक सौहार्द खराब हो सकता है। कमल हासन के 'पत्थाला पत्थाला' गाने से कुछ बोल हटाने की मांग की गई है। साथ ही अभिनेता के खिलाफ चेन्नई में पुलिस आयुक्त कार्यालय में एक मामला दर्ज किया गया है।
एक्शन से भरपूर है फिल्म
बता दें कि 'विक्रम' कमल हासन की भारतीय-तमिल भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है और लिखा भी उन्होंने ही है। फिल्म का निर्माण राज कमल के 'राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल' के बैनर तले हो रहा है।
फिल्म पर रोक लगाने की मांग
कहा जा रहा है कि गाने में कुछ लाइन्स हैं, जिन पर सामाजिक कार्यकर्ता सेल्वम ने एतराज जताया है। 'गज्जनाले कासिले कल्लालैयुम कासिले कैचल जोरम नेरया वरुधु थिल्ललंगडी थिल्लाले ओन्ड्रियाथिन थापले ओन्नियुम इल्ला इप्पले सावी इपो थिरूदन कैला थिल्लंगाडी थिल्लाले' पर कुछ लोगों को आपत्ति है। सेल्वम ने मद्रास हाई कोर्ट में भी जाने की बात की है। उनका कहना है कि उनकी शिकायत पर कार्रवाई न होने पर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई है।