{"_id":"5dd28ca98ebc3e54da225672","slug":"pawan-singh-kajal-raghwani-song-chhalakata-hamro-jawaniya-breaks-bhojpuri-record","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पवन सिंह के गाने 'छलकता हमरो जवनिया' ने तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड, बना भोजपुरी का सुपरहिट गाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पवन सिंह के गाने 'छलकता हमरो जवनिया' ने तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड, बना भोजपुरी का सुपरहिट गाना
'लॉलीपॉप लागेलू' (Lollypop Lagelu) गाने से देश और दुनिया में मशहूर हुए पवन सिंह और भोजपुरी फिल्म जगत की मशहूर एक्ट्रेस काजल राघवानी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। कम समय में मेहनत के बलबूते अगर किसी ने तरक्की हासिल की तो उसका जीता जागता उदाहरण हैं ये दोनों स्टार्स।
2 of 4
Pawan Singh
- फोटो : social media
दोनों का डांस वीडियो और गाना अकसर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। ऐसा ही एक गाना है 'छलकता हमरो जवनिया ए राजा'। ये गाना रिलीज होने के बाद से ही रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। यूट्यूब पर यह गाना 30 करोड़ व्यूज को पार कर गया है जो दिनोंदिन इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।
3 of 4
Kajal Raghwani
- फोटो : social media
भोजपुरी फिल्मों में यह अब तक सबसे ज्यादा सुना जाने वाला गाना है। इस गाने में पवन सिंह और काजल ने बेहतरीन डांस किया है। पवन सिंह और प्रियंका सिंह की आवाज में गाये गए इस गीत के संगीतकार मधुकर आनंद और गीतकार आजाद सिंह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Pawan Singh
- फोटो : Twitter
पवन सिंह और काजल राघवानी की लाजवाब परफॉर्मेंस वाला यह सुपरहिट सॉन्ग भोजपुरी फिल्म 'भोजपुरिया राजा' से है। जो 2016 में रिलीज हुआ था और आज भी सुपरहिट गानों में इसकी गिनती होती है। इस फिल्म के अन्य गानों को भी दर्शकों ने पसंद किया लेकिन 'छलकता' आए दिन नया कीर्तिमान गढ़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।