बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने शादी की पांचवीं सालगिरह पर पति आयुष के साथ तस्वीरें शेयर कर उन्हें बधाई दी और उनके लिए खूबसूरत सा मैसेज लिखा। अर्पिता ने लिखा, 'हम सबकुछ एकसाथ नहीं पा सकते, लेकिन साथ में यह सब हमारे पास है।” शादी की पांचवी सालगिरह मुबारक हो। हमारे रिश्ते में सही संतुलन बनाने के लिए मैं तुम्हारा जितना भी धन्यवाद करूं वो कम है।
सलमान की लाडली बहन ने शादी की सालगिरह पर पति के लिए लिखा- हम सब एकसाथ...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्पिता आगे लिखती हैं कि मैं तुम्हें बहुत बहुत प्यार करती हूं। दोस्त बनने से लेकर, प्रेमी होने तक, पति बनने और फिर पिता बनने तक, हर सफर अद्भुत रहा है। पांच साल हो गए ऐसा लग ही नहीं रहा है। हमेशा मेरा साथ देने के लिए, मेरी वास्तविकता दर्पण होने और मेरी साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद।' अर्पिता और आयुष साल 2013 में पहली बार एक पार्टी में मिले थे, जहां दोनों की दोस्ती हो गई थी। आयुष भी हिंदी फिल्मों में डेव्यू कर चुके हैं।
फिल्म लवयात्री से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाले आयुष को पहली नजर में ही अर्पिता से प्यार हो गया था। कई मुलाकातों के बाद आयुष ने अर्पिता को एक पार्टी में प्रपोज किया। जिसके बाद दोनों के घर वालों ने आपस में बात कर इनका रिश्ता तय कर दिया था। अर्पिता खान ने 18 नवंबर 2014 को आयुष शर्मा से शादी की थी। दोनों की शादी हैदराबाद में हुई थी। अर्पिता और आयुष का एक बेटा आहिल भी है। वहीं अर्पिता अब दूसरी बार मां बनने वाली हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Arpita Khan Sharma (@arpitakhansharma) on
अभी हाल ही में आयुष ने अपनी पत्नी अर्पिता खान और बेटे आहिल के साथ विदेश में जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। लंबे समय से आयुष अपने परिवार के साथ कुछ बेहतरीन वक्त गुजारना चाह रहे थे, इसलिए उन्होंने लदीव में अपने बेटे आहिल के साथ अरब सागर में पानी से जुड़े खेल का लुत्फ उठाते हुए जन्मदिन मनाया। इस बारे में आयुष ने कहा, 'यह साल बहुत ही खास रहा है और मैं अपने सभी चाहने वालों का उनके प्यार और समर्थन के लिए दिल से आभारी हूं।
यह साल आयुष के लिए कई वजहों से रोमांचक रहा है। पहली वजह यह कि वह फिर पिता बनने जा रहे हैं और दूसरी वजह यह कि उनकी डेब्यू फिल्म लवयात्री को एक साल पूरा हो चुका है। फिल्म के एक साल पूरे होने पर आयुष ने कहा था, 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि फिल्म रिलीज हुए एक साल हो चुके हैं। ऐसा लगता है कि कल कि बात हो जब मैं सिनेमाघरों में लोगों की प्रतिक्रिया देखने जा रहा था। मैंने इस फिल्म से बहुत कुछ सीखा है।'
पढ़ें: शादी के बाद इन 15 बॉलीवुड सितारों ने दिखाए विवाहेत्तर संबंध, 6वें नंबर वाला नाम चौंका देगा