सब्सक्राइब करें

रिलीज हुआ पवन सिंह का नया गाना 'छोटकी ननदी रे', सोशल मीडिया पर मचा रहा है धमाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 12 Dec 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
Pawan Singh new song Chhotaki Nanadi Re goes viral
पवन सिंह - फोटो : यूट्यूब

पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ही नहीं बल्कि शानदार गायक भी हैं। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा को कई शानदार और सदाबहार गाने दिए हैं। पवन सिंह के गाने अक्सर सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं। अब एक बार फिर से उनका नया गया दर्शकों के बीच काफी धमाल मचा रहा है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। 

Trending Videos
Pawan Singh new song Chhotaki Nanadi Re goes viral
पवन सिंह - फोटो : यूट्यूब

पवन सिंह ने नए गाने का नाम 'छोटकी ननदी रे' है। उनका यह गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है। इस गाने को पवन सिंह ने अपनी शानदार आवाज में गाया है। हालांकि अभी तक 'छोटकी ननदी रे' का ऑडियो सॉन्ग ही रिलीज हुआ है। पवन सिंह के इस गाने को छह दिसंबर को एक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pawan Singh new song Chhotaki Nanadi Re goes viral
पवन सिंह - फोटो : यूट्यूब

रिलीज होने के बाद से 'छोटकी ननदी रे' गाना भोजपुरी संगीत प्रेमियों के दिलों को खूब जीत रहा है। खबर बनाने तक इस गाने को यूट्यूब पर 26 लाख से ज्यादा बार सुना जा चुका है। वहीं पवन सिहं की लोकप्रियता को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि 'छोटकी ननदी रे' का जल्द ही वीडियो सॉन्ग भी रिलीज किया जा सकता है। 


Pawan Singh new song Chhotaki Nanadi Re goes viral
पवन सिंह - फोटो : Instagram

वहीं इससे पहले पवन सिंह अपने वर्कआउट वीडियो की वजह से चर्चा में थे। दरअसल उनका एक वीडियो हाल ही में ट्रेंड कर रहा था जिसमें वह वर्कआउट के बाद डांस करते दिखाई दे रहे थे। पवन सिंह ने बताया कि उन्होंने पांच घंटे जमकर वर्कआउट किया जिसके बाद वह जिम में ही 'लगावेलु जब लिपिस्टिक' पर डांस करने लगते हैं। पवन सिंह सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहते हैं और अपने चाहने वालों के लिए दिलचस्प तस्वीरें और वीडियोज साझा करते रहते हैं।

विज्ञापन
Pawan Singh new song Chhotaki Nanadi Re goes viral
पवन सिंह - फोटो : instagram/singhpawan999

वीडियो में पवन सिंह मस्ती भरे अंदाज में डांस करते हैं। बैकग्राउंड में मशहूर भोजपुरी गाना 'लगावेलु जब लिपिस्टिक' बज रहा होता है। उनके साथ अभिनेत्री हर्षिका और दो अन्य लोग भी डांस कर रहे होते हैं। वीडियो को साझा करते हुए पवन सिंह ने पोस्ट में लिखा था, 'पांच घंटे तक बिना रुके हैवी वर्कआउट के बाद, जिम में मेरी हीरोइन के साथ लॉलीपॉप मस्ती'। आपको बता दें कि पवन सिंह की गिनती भोजपुरी सिनेमा में दिग्गज कलाकार के तौर पर होती है। उनके चाहने वाले केवल भारत में नहीं बल्कि विदेश में भी हैं। 

पढ़ें: Bigg Boss 14: आपस में भिड़ीं अर्शी खान और राखी सावंत, एक-दूसरे को बताया 'चुड़ैल'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed