{"_id":"5ad9ab724f1c1b54098b57d2","slug":"pawan-singh-staring-new-film-trailer-released","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पवन सिंह की नई फिल्म का ट्रेलर रिलीज, 'वांटेड' बनकर बदमाशों के छुड़ाएंगे छक्के","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पवन सिंह की नई फिल्म का ट्रेलर रिलीज, 'वांटेड' बनकर बदमाशों के छुड़ाएंगे छक्के
भोजपुरी फिल्मों में अपनी एक्टिंग और गाने से दर्शकों का दिल जीतने वाले भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की नई फिल्म का ट्रेलर सामने आया है। इस फिल्म में पवन सिंह एक्शन करते नजर आ रहे हैं और उनका अंदाज भी बिल्कुल अलग लग रहा है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही यूट्यूब पर टॉप ट्रेंडिंग में भी आ गया है।
2 of 4
पवन सिंह की इस फिल्म का नाम 'वांटेड' है। 'वांटेड' का निर्देशन सुजीत कुमार सिंह ने किया है। इस फिल्म में पवन सिंह के साथ मनी भट्टाचार्य भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में बेहतरीन गाने और डायलॉग भी हैं।
3 of 4
फिलहाल यह फिल्म कब तक रिलीज होगी इस बात का खुलासा अभी नहीं हुआ है। दबंगई एक्शन से भरपूर इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद पवन सिंह के फैंस के बीच फिल्म को देखने की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आपको बता दें बीते दिनों पवन सिंह उस समय सुर्खियों में आ गए थे जब मीडिया में यह खबर आई थी की उन्होंने अपनी सहयोगी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ मारपीट की थी। घटना बिहार के सिलवासा के एक होटल की है। इस बात का खुलासा भोजपुरी फिल्मों के पीआर शशिकांत ने सोशल मीडिया पर किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।