फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पायल घोष के नए फोटोशूट ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल, अमर उजाला पाठकों को दिए पार्टी और फैशन के टिप्स

Sat, 14 Mar 2020 01:39 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 14 Mar 2020 01:39 PM IST
विज्ञापन
Payal Ghosh Latest Photoshoot Photos Viral Give Party and Fashion Tips To Viewers
पायल घोष - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

मुंबई की अपर क्लास पेज थ्री पार्टियों की शान समझी जाने वाली अभिनेत्री पायल घोष के नए फैशन शूट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। एक फैशन मैगजीन के लिए कराए गए इस फोटो शूट की तस्वीरें इस वीकेंड पर खूब वायरल हो रही हैं। पायल को हाल ही में जूम की होली पार्टी में खूब मस्ती करते देखा गया था। पायल कहती हैं कि होली के बाद का मौसम त्वचा और बालों पर काफी असर डालता है। इन्हें दमकता बनाए रखने के कुछ खास नुस्खे भी पायल ने अमर उजाला के साथ साझा किए।

Payal Ghosh Latest Photoshoot Photos Viral Give Party and Fashion Tips To Viewers
पायल घोष - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

मशहूर फैशन फोटोग्राफर रस्किन फेलिक्स के साथ पायल घोष ने जो फोटोशूट किया है, उसकी तस्वीरें काफी आकर्षक हैं। इन फोटोज में पायल समर फैशन का ट्रेंड भी सेट करती दिख रही हैं। पायल कहती हैं, 'फैशन वही है जो पहनने वाले के लिए आरामदायक हो। गर्मियों के मौसम में सौ फीसदी कॉटन से बने कपड़े काम पर पहनने चाहिए और बाहर जाना हो तो अपनी त्वचा और बालों का खास ख्याल रखना चाहिए। त्वचा को ढककर और बालों में अच्छा कंडीशनर लगाकर इन्हें सेहतमंद रखा जा सकता है।'

Payal Ghosh Latest Photoshoot Photos Viral Give Party and Fashion Tips To Viewers
पायल घोष - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

फैशन मैगजीन के लिए फोटो शूट में पायल ने इस सीजन में ट्रेंड होने वाले रंगों की तरफ भी इशारा किया है। अमेरिका की एक मशहूर स्टाइलिस्ट पायल की फैशन सलाहकार हैं और उन्हीं की सलाह पर वह पार्टी वियर, बीच वियर और नाइट वियर डिजाइन कराती हैं। नाइट वियर के लिए पायल की सलाह है कि थकान उतारने के लिए काला और लाल रंग काफी फायदेमंद होता है, काले रंग के प्रयोग से नींद भी काफी अच्छी आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Payal Ghosh Latest Photoshoot Photos Viral Give Party and Fashion Tips To Viewers
पायल घोष - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

अपनी अगली फिल्म के लिए इन दिनों स्पैनिश सीख रहीं पायल घोष को हाल ही में कुछ बड़ी वेब सीरीज भी ऑफर हुई हैं। इसके अलावा वह विदेश के कुछ प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही हैं। पार्टियों में आकर्षक दिखने के मंत्र के बारे में वह कहती हैं, 'युवाओं को अपना सामान्य ज्ञान मजबूत रखना चाहिए ताकि पार्टी में किसी भी मुद्दे पर चर्चा छिड़ने पर वह उसमें हिस्सा ले सकें और अलग थलग न पड़ जाएं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed